गोविंदा ने छोटे शोज में डांस करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने कभी काम के बीच ईगो को...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

गोविंदा कुछ दिनों पहले एक छोटे इवेंट में परफॉर्म करते नजर आए थे और इस दौरान कहा जाने लगा कि एक्टर का डाउनफॉल चल रहा है। अब गोविंदा ने जानें इस पर क्या कहा।

गोविंदा ने छोटे शोज में डांस करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने कभी काम के बीच ईगो को...

गोविंदा पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्टर का एक छोटे इवेंट में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ऐसा कहा जाने लगा कि गोविंदा का डाउनफॉल आ गया है इसलिए वह छोटे शोज अटेंड कर रहे हैं। अब गोविंगा ने इस पर अपनी बात रखी है और सच बताया।

गोविंदा ने बताया सच

गोविंदा ने सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए कहा, ‘वो जिन्हें छोटा कह रहे हैं, वो एक सीएम का है और दूसरे जो हैं वो सांसद के मेंबर हैं।' गोविंदा यह भी बोलते हैं कि सोशल मीडिया किसी के कंट्रोल में नहीं है। लोग सोशल मीडिया के पावर का मिसयूज करते हैं। बिना फैक्ट्स के लोग कुछ भी बोलने लगते हैं।

छोटी गाड़ी में ट्रैवल करने पर बोले

गोविंदा ने उस कमेंट पर भी जवाब दिया जिसमें कहा जा रहा था कि गोविंदा छोटी गाड़ी में ट्रैवल कर रहे हैं। इस पर एक्टर ने कहा, ‘उनके पास अलाउड ही वही है। आपकी मर्सिडीज सब बाहर खड़ी रखनी पड़ती है क्योंकि वहां का रूल है।’

काम के बीच ईगो को नहीं आने देता

गोविंदा बोले कि उन्होंने कभी अपने काम के बीच में अहम नहीं आने दिया। वह बोले, ‘मैं कभी ये सब ईगो-वीगो में नहीं लेकर आता।’

भगवान ने सब कुछ दिया है

गोविंदा का कहना है कि उन्हें जो कुछ भी हासिल हुए है इसके लिए वह शुक्रगुजार रहे हैं। वह बोले, ‘मैं तो शुक्रिया अदा करता रहता हूं। ऊपर वाले ने बहुत दिया है हमें। जो-जो आगे निकल रहा है, चाहे जिस तरीके से निकल रहा है, आगे निकलें...हदें पार मत कीजिए।’

क्या था गोविंदा के वायरल वीडियो में

बता दें कि गोविंदा का कुछ दिनों पहले प्रतापगढ़ के एक स्कूल इवेंट से वीडियो वायरल हुआ था। वहां वह अपने हिट गाने मैं तो रस्ते से जा रहा था गाने में डांस करते हैं। इतना ही नहीं वह फिर अंगना में बाबा गाना भी गाते हैं और अपने कुछ फेमस डायलॉग्स भी बोलते हैं।

गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ

गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो लास्ट वह रंगीला राजा फिल्म में नजर आए थे जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में गोविंदा का डबल रोल था। फिल्म फ्लॉप थी। इसके बाद से गोविंदा किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं और ना ही अब तक उन्होंने अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।