गोविंदा ने एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं माफी मांगता हूं कि...
गोविंदा पर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कई आरोप लगाए। उन्होंने एक्टर पर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया था जिस पर अब गोविंदा ने अपनी बात रखी है।

गोविंदा पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं वो भी नेगेटिव वजह से। सुनीता ने उन पर कई आरोप लगाए थे जिसमें से एक एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का भी था। अब गोविंदा ने सभी आरोपों पर फाइनली चुप्पी तोड़ दी है। गोविंदा ने माफी मांगी है और कहा कि कहीं लोग उनके साथ काम करने से डरें ना खासकर कि न्यूकमर्स।
कभी किसी को तंग नहीं किया
एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने आरोपों पर कहा, ‘कब नहीं लगा आरोप मुझपर? एक मेरी हिरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो। मैं सभी आर्टिस्ट और हिरोइन को थैंक्यू कहना चाहता हूं।’
मैं माफी मांगता हूं
गोविंदा ने कहा, ‘वह(सुनीता) नाम ले रही हैं। मैंने देखा है। मुझे वो शब्द पसंद नहीं इसलिए मैं माफी मांगता हूं मेरी जो न्यूकमर्स हैं, क्योंकि मैं चाहता हूं सबके साथ काम करना। कहीं डर ना जाएं कि इसके साथ कैसे काम करना है या इसके प्रोडक्शन में काम ही नहीं करेंगे।’
लड़की का नाम लेने पर कहा
दरअसल, सुनीता ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में गोविंदा का नाम एक लड़की के साथ जोड़ा और उस लड़की का नाम भी लिया। इस पर गोविंदा ने कहा, ‘ये जो नाम ले रही कोमल, मैं धन्यवाद देता हूं कि जो मैं आज सेव हूं, वो एक भी शब्द नहीं बोल रही है। वो चुप है। इतने में तो आज कल यंगस्टर्स जो हैं।’
सुनीता ने क्या आरोप लगाया था
बता दें कि मिसमालिनी के इंटरव्यू में सुनीता ने इंटरव्यू लेने वाली से पूछा कि आपका नाम कोमल है? ये नाम थोड़ा गड़बड़ है। मुझे कोमल नाम से नफरत है। नाम बदल लो अपना। एक लड़की है कोमल नाम की, कोई एक्सवाईजेड। मुझे उससे नफरत है।
इसके अलावा सुनीता ने गोविंदा पर ये भी आरोप लगाया था कि वह बेटे यर्षवर्धन की भी मदद नहीं करते हैं जो अब बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। सुनीता ने कहा था कि गोविंदा ने कभी बेटे के लिए किसी को अप्रोच नहीं किया और ना खुद कुछ किया।
बेटे की मदद करने पर बोले
इस पर गोविंदा ने कहा, ‘मैंने नाडियाडवाला से कहा तो उन्होंने हमें समझाया कि यश को कैसी फिल्में बनाई जाती हैं, काम किया जाता है।’
बता दें कि सुनीता ने कहा था, ‘यश सेल्फ मेड लड़का है। उसने कभी अपने पिता से मदद नहीं ली। उसने 90 ऑडिशन दिए, गोविंदा के बेटे होने के बावजूद। उसने कभी गोविंदा को नहीं कहा काम के लिए। मैंने गोविंदा से कहा भी कि तू बाप है कि क्या है। देशो शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ सभी ने अपने बच्चों को खूब सपोर्ट किया है।’
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



