गोविंदा के इवेंट में बवाल; पैप्स और बाउंसर के बीच सुलह करवाते एक्टर ने जीता दिल

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

गोविंदा के एक इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें वह पैप्स और सिक्योरिटी को समझाते दिख रहे हैं। गोविंदा ने मामला काफी समझदारी से हैंडल किया इसकी तारीफ हो रही है।

गोविंदा के इवेंट में बवाल; पैप्स और बाउंसर के बीच सुलह करवाते एक्टर ने जीता दिल

गोविंदा मिसेज इंडिया क्वीन पहचान मेरी सीजन 4 में जज बनकर पहुंचे थे। यह इवेंट मुंबई में था। लौटते वक्त उनके बॉडीगार्ड्स और पैप्स के बीच बवाल हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों पार्टीज के बीच जमकर बहस हो गई और बवाल बढ़ने लगा। इस पर गोविंदा ने आकर बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को समझाया। पूरे प्रकरण को गोविंदा ने शांति से हैंडल किया। अब सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ हो रही है।

गोविंदा ने किया बीच-बचाव

गोविंदा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दो पार्टी भिड़ती दिख रही हैं। गोविंदा बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं। क्लिप में दिख रहा है कि गोविंदा के बॉडीगार्ड की पपराजी से बहस हो रही है। एक फोटोग्राफर बोलते हैं, 'आप कैसे कर रहे हैं? हाथ क्यों लगा रहे हैं?' जब मामला तूल पकड़ने लगता है तो गोविंदा बीच-बचाव के लिए आ जाते हैं। गोविंदा अपनी सिक्योरिटी को बताते हैं, 'वह मेरे दोस्त हैं।' गोविंदा दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करते हैं। वीडियो में भी गोविंदा हाथ जोड़ते दिख रहे हैं।

लोगों ने की गोविंदा की तारीफ

गोविंदा की विनम्रता की लोग तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया है, हीरो नंबर 1 गोविंदा सर। एक और कमेंट है, गोविंदा ने बहुत शांति से और प्रोफेशनल तरीके से डील किया, एकदम हीरो नंबर 1 की तरह। एक ने लिखा है, चाय से ज्यादा केतली गरम है। कुछ लोग लिख रहे हैं कि बाउंसर्स नहीं पुलिस है। कई लोग यह भी लिख रहे हैं कि पैप्स की गलती है।

पर्सनल लाइफ के चर्चे

गोविंदा बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी सुनीता कई बार हिंट दे चुकी हैं कि गोविंदा की जिंदगी में कोई और है। गोविंदा इस मामले पर चुप्पी साधे रहते हैं। इस बीच गोविंदा की एक्टिविटी इवेंट्स में गेस्ट के रूप में बढ़ गई है। वह शिल्पा शेट्टी होस्टेड कुकिंग रिऐलिटी शो मां है ना में नजर आएंगे। इस शो में टीना अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ हिस्सा ले रही थीं। सुनीता के साथ ना होने पर गोविंदा उन्हें मां की जगह सपोर्ट करेंगे। शो कॉमेडी-कुकिंग थीम पर बेस्ड है। इसमें मां और बच्चों के बीच बॉन्डिंग और नोकझोंक भी दिखेगी।

गोविंदा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

गोविंदा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रिपोर्ट्स हैं कि वह दुनियादारी और सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में होंगे। वहीं भागमभाग 2 में गोविंदा के ना होने की खबर आ चुकी है। इस बात से उनके फैन्स दुखी काफी हैं पर चर्चा है कि उनकी जगह मनोज बाजपेयी को लिया गया है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।