गोविंदा ने अनाउंस किया अपना कमबैक, इस एक्ट्रेस के साथ फिल्म में आएंगे नजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bollywood Actor Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ब्रेक के बाद अब फिल्मों में दोबारा कमबैक करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म और इस फिल्म में नजर आने वालीं एक्ट्रेस का भी नाम बताया है।

Govinda

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' यानी गोविंदा के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने अपनी ग्रैंड वापसी का ऐलान कर दिया है। गोविंदा जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म 'रूपा' से कमबैक करने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में गोविंदा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि इसे खुद प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में गोविंदा के साथ न्यूकमर रानी स्वर्णकार नजर आएंगी।

'मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया...'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'शायद ये किस्मत ही थी कि मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया। लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि अब मैं फिल्मों में नजर नहीं आऊंगा। लेकिन मैंने फिर से शुरुआत की है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ये फिल्म अपना जादू चलाए। ये फिल्म खास तौर पर यंगस्टर्स के लिए है। जब वे इसे थिएटर में देखेंगे, तो उनका सपना सच होगा।' उन्होंने ये भी साफ किया कि इस फिल्म में वो किसी स्पिरिचुअलिटी पर बात नहीं करेंगे।

'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए

गोविंदा की जिंदगी में क्या है नंबर 14 का कनेक्शन?

उन्होंने आगे बताया कि नंबर 14 उनकी जिंदगी में हमेशा खास क्यों रहा है। उन्होंने कहा, '14 मेरा गुड लक नंबर है। मैं न्यूमरोलॉजी में विश्वास करता हूं। मेरा नाम भी न्यूमरोलॉजी के हिसाब से है। मैं बहुत कम उम्र से ही इस पर विश्वास करता था। मैं 14 साल का था। मुझ पर भगवान की कृपा थी। मैंने एक हफ्ते में 14 फिल्में साइन कीं। फिर मैंने 14 साल तक सुपरस्टारडम देखा। फिर मैं 14वीं लोकसभा में पार्लियामेंट का मेंबर बना। मैंने 14 साल तक स्ट्रगल किया। और फिर मैं फिल्मों में वापस आ गया। ये पहली बार है जब मैं 5 साल से ज्यादा इंतजार नहीं कर सका। मैंने कहा, ‘मैं फिर से शुरू करूंगा’। और अब मुझे उम्मीद है कि सफर यहीं से शुरू हुआ है।'

गोविंदा गोली लेकर पहुंचे पत्नी सुनीता आहूजा से लॉक अप 2 में मिलने, बोले- मार ले अब मुझे

'लॉकअप 2' में पत्नी सुनीता संग मस्ती, गोली वाले बयान पर खिंचाई

हाल ही में गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' में पहुंचे थे। शो के माहौल और जेल के कॉन्सेप्ट पर मजाक करते हुए गोविंदा ने कहा, 'ये वो लॉकअप है जो कैमरे पर दिखता है, लेकिन जो नहीं दिखता, ऐसे कई लॉकअप हैं, मैं वहीं से आ रहा हूं।' इसी दौरान शो की होस्ट फराह खान ने मजाक में सुनीता से पूछा, 'तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली?' इस पर गोविंदा ने भी अपनी सिग्नेचर कॉमिक टाइमिंग के साथ जवाब दिया, 'अरे, मैं जेब में गोली लेकर आया हूं। मैंने कहा कि सुनीता सीने में मारना चाह रही थी, तो मार ले अब!'

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।