गोविंदा ने पत्नी सुनीता को फिर किया फॉलो! जानिए फॉलाइंग की लिस्ट उनकी ‘गर्लफ्रेंड’ हैं या नहीं?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Govinda and Sunita Ahuja: खबरें थीं कि सुनीता आहूजा और गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, लेकिन अब साफ देखा जा सकता है कि वह अपनी पत्नी को फॉलो कर रहे हैं, लेकिन बाकी 24 लोग कौन हैं?

Govinda and Sunita Ahuja
गोविंदा और सुनीता आहूजा बीते कुछ वक्त से लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर गोविंदा बीते कुछ महीने से लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा की पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फैंस उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर भी पैनी नजर रखे हुए हैं। गोविंदा इंस्टाग्राम पर कुल 25 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। खबर थी कि गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को अनफॉलो कर दिया है, इसके स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे। लेकिन अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में साफ देखा जा सकता है कि वह सुनीता आहूजा को फिर से फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा फैमिली मेंबर्स में उनकी बेटी टीना आहूजा भी हैं जिन्हें गोविंदा ने फॉलो किया हुआ है। लेकिन क्या लिस्ट में उनकी कथित गर्लफ्रेंड हैं?

इंस्टा पर किस-किसको फॉलो कर रहे?

दिलचस्प बात यह है कि पत्नी सुनीता के साथ-साथ गोविंदा इंस्टा पर कोमल रानी स्वर्णकार को भी फॉलो कर रहे हैं, जिनकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में उठापटक चल रही है। बीते कुछ वक्त से ऐसी चर्चा है कि सुनीता और गोविंदा के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। एक तरफ जहां सुनीता खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गोविंदा की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ करीबियों की चर्चा रही है। गोविंदा जिन बाकी लोगों को इंस्टा पर फॉलो कर रहे हैं उनमें- किरण जोसेफ, विशाल गिरी, एडवोकेट दीपक, शक्ति कपूर, रिजवान साजन, कपिल शर्मा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, अभिषेक राय, गणेश आचार्य, चंकी पांडे और मीता चौधरी शामिल हैं।

सुनीता ने मांगा था राखी सावंस से सपोर्ट

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी, जब सुनीता ने 'हीरो नंबर वन' से तलाक की अर्जी दी धी। हालांकि बाद में उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली थी। सुनीता ने राखी सावंत के साथ बातचीत में अपने इस फैसले की वजह बताई थी। खबरों के मुताबिक उन्होंने बताया कि गोविंदा दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे थे। जब यह बात उनके सामने आई तो सुनीता आहूजा सोचने पर मजबूर हो गईं। बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने राखी सावंत से सपोर्ट मांगते हुए कहा- आप लोग सब कुछ जानते हैं, इसलिए मेरा सपोर्ट कीजिए।

आध्यात्मिक यात्रा पर निकली हैं सुनीता

एक रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा और सुनीता आहूजा पहले एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो करके एक दूसरे से अलगाव का हिंट दिया है। सुनीता आहूजा तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद पहली बार जयपुर में पब्लिकली नजर आईं। खबर है कि 'लॉक अप' फेम एक्ट्रेस आध्यात्मिक यात्रा पर निकली हैं। सोमवार को उन्हें खाटू श्याम जी के लिए रवाना होना था, जहां वह प्रार्थना करेंगी और बाबा श्याम का आशीर्वाद लेंगी।

फिल्मी रही है गोविंदा-सुनीता की शादी

बात दोनों की शादीशुदा जिंदगी की करें तो गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 11 मार्च 1987 को शादी की थी। उस वक्त गोविंदा अपने करियर के पीक पर थे। उन्हें अपनी शादी को प्राइवेट रखने की सलाह दी गई थी ताकि उनकी सिंगल इमेज और फीमेल फैन फॉलोइंग गिरने से बचाई जा सके। यह कपल दुनिया की नजर में करीब 2 साल तक सिंगल इमेज मेनटेन किए रहा, दोनों का रिश्ता 1989 में पब्लिक हुआ जब उनकी बेटी टीना का जन्म हुआ। बता दें कि गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना को अब नर्मदा आहूजा नाम से जाना जाता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडगोविंदा ने सुनीता को फिर किया फॉलो! जानिए लिस्ट उनकी 'गर्लफ्रेंड' है या नहीं?