
इस फिल्म के बाद गोविंदा और संजय दत्त ने कभी नहीं किया साथ में काम, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा था हाल
संक्षेप: आज हम आपको गोविंदा और संजय दत्त की साथ में आखिरी फिल्म के बारे में बता रहे हैं। इस फिल्म के बाद आज तक संजय दत्त और गोविंदा ने कोई फिल्म साथ में नहीं की है। फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी।
आज हम आपको साल 2003 में आई गोविंदा और संजय दत्त की एक कॉमेडी फिल्म के बारे में बता रहे हैं। इस फिल्म के बाद आज तक गोविंदा और संजय दत्त ने कोई फिल्म साथ में नहीं की। गोविंदा और संजय दत्त की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं थी। फिल्म के प्रोड्यूसर सुभाष घई थे।

पहचान पाए फिल्म का नाम?
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है एक और एक ग्यारह। फिल्म में गोविंदा और संजय दत्त के अलावा अमृता अरोड़ा, नंदिनी सिंह, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, राजपाल यादव, मुस्ताक खान और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार नजर आए थे।
कितना था फिल्म का बजट और कमाई
आईएमडीबी की मानें तो ये फिल्म गोविंदा और संजय दत्त की आजतक की साथ में लास्ट फिल्म थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस बिलो एवरेज था। विकीपीडिया के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 9.5 करोड़ था। boxofficeindia.com की मानें तो फिल्म 18.71 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म की आईएडीबी रेटिंग
फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.4 है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो ये फिल्म यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




