गोविंदा और करिश्मा कपूर के रिलेशन की क्या सुनीता को थी भनक? शगुफ्ता बोलीं- एक बार सेट पर आईं और...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गोविंदा और करिश्मा कपूर का एक समय पर काफी नाम जोड़ा था। इतना ही नहीं दोनों ने कई फिल्मों में साथ भी काम किया है। अब दोनों स्टार्स को लेकर शगुफ्ता अली ने कुछ खुलासे किए हैं।

govinda, karisma kapoor and sunita ahuja
गोविंदा-करिश्मा के रिलेशन पर कैसा होता था सुनीता का रिएक्शन

गोविंदा जब अपने करियर के पीक पर थे तब उनका कई एक्ट्रेसेस संग नाम जुड़ा जिसमें से एक थीं करिश्मा कपूर। करिश्मा और गोविंदा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑस्क्रीन कैमिस्ट्री काफी पसंद की जाती थी, वहीं दोनों के ऑफसक्रीन बॉन्ड को लेकर भी काफी चर्चा होती थी। ऐसा कहा जाता था कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर अचानक दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया। अब इस पर शगुफ्ता अली ने जानें क्या राज खोले।

गोविंदा संग काम करना करिश्मा ने क्यों छोड़ा

दरअसल, शगुफ्ता अली से पूछा गया कि करिश्मा और चीची(गोविंदा) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था, लेकिन फिर करिश्मा ने गोविंदा के साथ काम करना छोड़ दिया था, ऐसा क्यों? इस पर शगुफ्ता ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'इंट्रेस्ट खत्म हो गया होगा। प्यार, मोहब्बत खत्म हो गया होगा। हिरोइन का भी क्या भरोसा। ऐसा नहीं कि हीरो ही करते थे, हिरोइन भी करते थीं। लेकिन इतना भी ओवर एम्बिशियस नहीं होना चाहिए। वह बहुत हार्डवर्किंग थी, लेकिन एटीट्यूड भी बहुत था।

क्या गोविंदा-करिश्मा के बीच प्यार था?

इसके बाद उनसे पूछा गया कि करिश्मा और चीची भैया के बीच क्या बहुत प्यार था? तो शगुफ्ता बोलीं, 'दिखता तो था, बताते तो नहीं थे, लेकिन दिखता था।'

उनसे फिर पूछा गया कि क्यों नहीं चला होगा दोनों का रिश्ता? तो शगुफ्ता बोलीं, ‘जोड़ी जब तक चली वो चली। पब्लिक को जब तक देखना था वो देखा। बाद में पब्लिक बोर हो गई थी।’

गोविंदा की पत्नी सुनीता का कैसा होता था रिएक्शन

शगुफ्ता से फिर गोविंदा की पत्नी सुनीता को लेकर पूछा गया कि सुनीता, गोविंदा को लेकर बहुत ओपनली बात करती हैं। अफेयर को लेकर। करिश्नमा और गोविंदा के बीच प्यार रिलेशन की खबर सुनकर सुनीता क्या सेट पर आती थीं? वह बोलीं, 'आउटडोर आई थीं 1 बार, बच्चों को लेकर। वो भी कम निकलीं बाहर। सबसे अच्छे से पेश आई थीं। कभी सेट पर आकर सीन नहीं किया।'

सुनीता समझदार हैं कुछ किया नहीं सेट पर कभी

शगुफ्ता से पूछा गया कि जैसे आप लोगों को दिखता था गोविंदा-करिश्मा के बीच तो क्या सुनीता भी समझी होंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा उसने अपना ग्रेज दिखाया कि नहीं बोलीं कुछ। अगर जानती थीं और कुछ बोला नहीं तो उस औरत ने बहुत सहा है यार। वह बहुत समझदार हैं नहीं तो कोई भी सीन क्रिएट कर सकता था। नॉर्मली टीवी के सेट पर एक्टर्स की बीवियां सेट पर आकर मार पीट कर जाती थीं।

बता दें कि गोविंदा और करिश्मा ने साथ में कुली नंबर 1, राजा बाबू, हीरो नंबर 1, हसीना मान जाएगी, शिकारी, दुलारा, प्रेम शक्ति जैसी फिल्मों में काम किया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडगोविंदा और करिश्मा के रिलेशन की क्या सुनीता को थी भनक? एक बार सेट पर…