कहां राजा भोज कहां गंगू तेली…गोविंदा-कादर खान के इस गाने को इन दो बड़े सिंगर्स ने दी थी आवाज, ये थे गीतकार
गोविंदा और कादर खान की फिल्म ‘कहां राजा भोज कहां गंगू तेली’ गाना आज के इस मशहूर सिंगर्स ने गाया था। दोनों एक्टर्स की जुगलबंदी बहुत पसंद की गई थी। इस गीतकार ने लिखे थे गाने के बोल। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी जबरदस्त कमाई।

1998 में गोविंदा के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक दुल्हे राजा रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रवीना टंडन लीडिंग हीरोइन थीं, लेकिन एक्टर की जोड़ी कादर खान के साथ खूब जमी। इस फिल्म में कादर खान और गोविंदा के बीच सबसे ज्यादा सीन थे और अधिकतर सीन पर ऑडियंस ने खूब तालियां बजाई। लेकिन ऑडियंस को जो सबसे ज्यादा पसंद आया वो था कादर खान और गोविंदा पर फिल्माया वो जुगलबंदी वाला गाना। उस गाने के बोल थे ‘कहां राजा भोज कहां गंगू तेली’। गाने के दौरान दोनों एक्टर्स के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। गोविंदा ने आवाज के हिसाब से वैसे ही एक्सप्रेशन दिया। वहीं कादर खान उसी अंदाज में परफॉर्म किया। लेकिन आप इस गाने के सिंगर्स के नाम जानकार हैरान हो जाएंगे।
जुगलबंदी हुई थी हिट
फिल्म दुल्हे राजा के उस सीन में गोविंदा और कादर खान का किरदार एक दूसरे को म्यूजिकल चैलेंज करता है। बात गाने तक पहुंचती है, शेर और शायरी के साथ गाना शुरू होता है जो फिल्म देखने वाली ऑडियंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। कादर खान अपनी लाइन गाना शुरू करते हैं। पतली, बनावती आवाज और फिर गोविंदा आगे बढ़ाते हैं। अधिकतर लोगों को लगता है कि कादर खान ने खुद ये गाना गाया है। लेकिन असल में कादर खान की आवाज बने थे आज के मशहूर सिंगर सोनू निगम।
सिंगर्स ने कर दिया कमाल
इस गाने में विनोद राठोर ने गोविंदा को आवाज दी थी और सोनू निगम ने बनावती आवाज निकालते हुए ये गाना गाया था। यकीन करना मुश्किल है कि इस गाने में कादर खान को सोनू निगम ने आवाज दी थी। ये गाना जबरदस्त हिट हुआ। आज भी टीवी पर जब भी ये फिल्म आती है तो ऑडियंस ये गाना जरूर देखती है। ऐसी जबरदस्त केमिस्ट्री किसी दूसरी जोड़ी में नहीं नजर आएगी। इस गाने के बोल समीर अनजान ने लिखे थे। गाने की पहली लाइन ‘कहां राजा भोज कहां गंगू तेली’ को लेकर तेली सामाज ने शिकायत भी दर्ज की थी।
दुल्हे राजा की कमाई
बता दें, आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि गोविंदा को कॉमेडी किंग बनाने वाले डेविड धवन ने दुल्हे राजा का डायरेक्शन नहीं किया था। इस फिल्म को हर्मेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था। 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस जमाने में 22 करोड़ का धांसू बिजनेस किया था। ऐसा भी कहा जाता है कि ये गोविंदा के करियर की इतनी बड़ी आखिरी हिट फिल्म थी। इसके बाद आई फिल्में ऐसा बिजनेस नही कर पाई। इसी के बाद गोविंदा का करियर ग्राफ नीचे की तरफ जाता गया। आज भी ये कल्ट कॉमेडी फिल्म मानी जाती है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


