'चेहरा उतर गया है, बाल कम हो गए...', गोविंदा ने सलमान खान को दी थी सर्जरी कराने की सलाह
गोविंदा और सलमान खान की फिल्म पार्टनर बॉलीवु़ड की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। गोविंदा ने बताया कि सलमान खान के साथ फिल्म करने का आइडिया उनका था। उन्होंने ये भी बताया कि पार्टनर के वक्त उन्होंने ही सलमान को बॉडी बनाने की सलाह दी थी और सर्जरी करवाने को कहा था।

गोविंदा बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में तमाम फिल्में की हैं। हालांकि, एक वक्त आया जब गोविंदा इंडस्ट्री में अपनी नई छवि बनाने की कोशिश कर रहे थे। उस वक्त गोविंदा ने सलमान खान के साथ पार्टनर की। कई लोगों का मानना है कि गोविंदा उस वक्त अपने करियर के बेस्ट प्वाइंट पर नहीं थे। इस वजह से सलमान खान ने उन्हें अपने साथ फिल्म करने का मौका देकर उनकी मदद की। हालांकि, गोविंदा ने अब साफ किया है कि सलमान खान के साथ फिल्म करने का आइडिया उनका था। गोविंदा ने ये भी बताया कि उन्होंने सलमान खान को सर्जरी करवाने की सलाह भी दी थी।
गोविंदा ने दिया था सलमान खान संग काम करने का आइडिया
सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में गोविंदा ने बताया कि पार्टनर के लिए उनका सुझाव था कि सलमान खान का फिजिकल ट्रॉन्सफॉर्मेशन हो। गोविंदा ने ये भी बताया कि उन्होंने सोहेल खान और डेविड धवन से मुलाकात की और उन्हें सुझाव दिया कि सलमान को फिल्म में हीरो लेना सोहेल की कंपनी के लिए फायदेमंद होगा।
सोहेल खान और डेविड धवन से गोविंदा ने की थी मुलाकात
गोविंदा ने बताया उन्होंने सोहेल और डेविड धवन से कहा, “हम उनकी पर्सनालिटी बदल देंगे, पूरी...एक नया सलमान। जो पहले देखा था वो अलग था, जो अब देख रहे हैं ये अलग है। तो हमने वो करने की कोशिश की और वैसा कर दिखाया।”
सलमान खान को गोविंदा ने दी थी ये सलाह
गोविंदा ने बताया कि सलमान खान बहुत ईमानदार शख्स हैं। उन्होंने मुझसे पूछा कि वो क्या कर सकते हैं। तब गोविंदा ने उनसे कहा, "थोड़ा सा चेहरा उतर गया है, थोड़ा सा बॉडी तैयार कर लीजिए, आपके बाल थोड़ा सा ऐसा लग रहा है कि मुझे, थोड़ा कम हो गए हैं, तो आपको कुछ करना पड़ेगा।"
गोविंदा ने दावा किया कि सलमान खान ने इस बातचीत के बाद ही एक्सरसाइज करना शुरू किया। वो गए और ऑपरेशन कराया, एक्सरसाइज करना शुरू की। गोविंदा ने कहा कि पार्टनर के बाद सलमान खान को देखिए, वो पहले जैसे सलमान नहीं रहे।
गोविंदा के साथ स्क्रीन शेयर करने से डरते थे सलमान खान
पार्टनर की बात करें तो सलमान खान ने फिल्म रिलीज के वक्त एक इंटरव्यू में कहा था कि पार्टनर हो पाई क्योंकि वो दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं। सलमान खान ने कहा कि पहले वो गोविंदा के साथ स्क्रीन शेयर करने में डरते थे क्योंकि एक शख्स एक फिल्म में कितनी ही कॉमेडी कर सकता है।पार्टनर में गोविंदा और सलमान खान के साथ लारा दत्ता और कटरीना कैफ नजर आई थीं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


