गोविंद नामदेव ने बताए शाहरुख खान के हेल्थ इश्यूज, कहा- वो एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है
Govind Namdev on Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के बारे में गोविंद नामदेव ने बताया कि उन्हें सीरियस हेल्थ इश्यूज हैं, लेकिन बावजूद इसके वह लगातार काम करते हैं। गोविंद ने बताया- उन्हें रीढ़ की हड्डी की दिक्कत है, काफी तकलीफ है।

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव ने एक हालिया इंटरव्यू में सुपरस्टार शाहरुख खान के काम को लेकर डेडिकेशन और प्रोफेशनल एटिट्यूड की बात की। शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधते हुए गोविंद नामदेव ने बताया कि कैसे वह इंडस्ट्री के इकलौते शख्स हैं जो बिना किसी शिकायत के 24 घंटे काम कर सकते हैं। गोविंद ने साल 2000 में आई फिल्म 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी' में शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में गोविंद नामदेव मुख्यमंत्री का किरदार निभाते नजर आए थे। अजीज मिर्जा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
'एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है'
गोविंद नामदेव ने 'द लल्लनटॉप' के साथ बातचीत में शाहरुख खान के बारे में कहा, 'एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है, सोना भी 3-4 घंटे, उसी में दंड बैठक भी है, उद्घाटन भी करना है, डायलॉग भी याद करना है, कहीं परफॉर्म करने भी जाना है, मैं हैरान हो गया कि ये कैसा आदमी है।' शाहरुख खान के बिजी शेड्यूल के बावजूद उनके बिना रुके काम करने की तारीफ करते हुए गोविंद ने यह भी बताया कि कैसे उनकी तबीयत ठीक नहीं होने और रीढ़ की हड्डी (बैक बोन) की दिक्कत होने के बावजूद शाहरुख खान रुकने का नाम नहीं लेते हैं और काम के प्रति अपनी डेडिकेशन से सभी को हैरान कर देते हैं।
रीढ़ की हड्डी की दिक्कत है लेकिन फिर भी..
गोविंद नामदेव ने बताया कि सुपरस्टार शाहरुख खान को स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें हैं। खासतौर पर उन्हें रीढ़ की हड्डी से जुड़ी शिकायतें हैं। गोविंद ने कहा, 'फिजिकल बहुत ज्यादा प्रॉब्लम है, रीढ़ की हड्डी की प्रॉब्लम है, काफी प्रॉब्लम है, देख कर हमें भी सिखाया।' गोविंद ने कहा कि वह कभी अपनी तकलीफ जाहिर नहीं करते हैं और हमें भी उन्हें देखकर सीखने का मौका मिलता है। जहां तक काम करने को लेकर शाहरुख खान के पागलपन की बात है तो उन्होंने HT के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें घर पर खाली बैठे नहीं रह सकते हैं, उन्हें काम करना पसंद है।
ज्यादा देर घर पर नहीं बैठ पाते शाहरुख
शाहरुख खान ने बताया कि ज्यादा लंबे ब्रेक लेना उनकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है इसीलिए वह लगातार काम में लगे रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अभी अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह फिर एक बार जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म से शाहरुख खान का लुक पहले ही जारी किया जा चुका है, दर्शकों को अब बस उनकी फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। फिल्म की रिलीज डेट इसी साल दिसंबर में तय की गई है, लेकिन क्या साल के आखिर में आने पर यह 'धुरंधर' जैसा कमाल दिखा पाएगी? इस सवाल का जवाब तो हमें फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


