Governor Trailer: सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म, पब्लिक बोली- यह तो देखने जाना पडे़गा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

GOVERNOR Movie Trailer: फिल्म गवर्नर का ट्रेलर रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। देश के वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने सही वक्त पर यह फिल्म लाने का फैसला किया है।

Governor Trailer: सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म, पब्लिक बोली- यह तो देखने जाना पडे़गा

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। देश के वर्तमान हालातों के हिसाब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है और दिखाती है कि अभी देश में जैसे हालात है, उस तरह की चुनौतियों का सामना भारत पहले भी कर चुका है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' से होने की उम्मीद है। क्या है फिल्म गवर्नर की कहानी, ट्रेलर में क्या दिखाया गया है और इस पर पब्लिक का रिएक्शन कैसा है? चलिए जानते हैं।

सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म

फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा, "अगर मैं फेल हुआ, तो भारत फेल हो जाएगा" ट्रेलर के कैप्शन में मनोज बाजपेयी ने लिखा- कहानी देश के उस गुमनाम हीरो की, जिसने भारत को दिवालिया होने से बचाया। चिन्मय मंडलेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1990 के दशक में भारत के सबसे गंभीर आर्थिक संकट पर आधारित है। देश तब कंगाली और दिवालियापन की कगार पर खड़ा था, जिसके चलते जनता में भारी गुस्सा था और दंगे हुए थे।

फिल्म के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?

फिल्म में मनोज बाजपेयी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तत्कालीन गवर्नर एस. वेंकटरमन का रोल प्ले किया है। जिन्होंने राजनीतिक दबाव और विषम आर्थिक हालातों के बीच सिस्टम से लड़कर देश को एक बड़े फाइनेंशियल क्राइसिस से बचाया था। फिल्म के ट्रेलर में दिकाया गया है कि कैसे उतनी टफ सिचुएशन्स में भी एस. वेंकटरमन ने बहुत सूझबूझ के साथ सख्त फैसले लिए थे, जिसकी वजह से देश इतने बुरे हालातों से भी निकल आया। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इसके लिए देश के तत्कालीन RBI गवर्नर को क्या कुछ झेलना पड़ा।

ट्रेलर पर कैसा है पब्लिक का रिएक्शन?

बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो मनोज बाजपेयी ने X पर जहां यह ट्रेलर पोस्ट किया है, वहां लोगों का रिस्पॉन्स देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा- दिलचस्प है, यह तो देखने जाना पडे़गा। दूसरे ने लिखा- जोरदार है। देश दूसरा कहां से आएगा सर? बेचना और बचाने का अंतर सही समझाया। मौजूदा हालातों में फिल्म सटीक है। किसी ने एक्टिंग की तारीफ की है तो किसी ने डायलॉग्स की, किसी को फिल्म की कहानी पसंद आई तो कोई कह रहा है कि फिल्म अभी के हालातों में लोगों को बड़ी सीख देगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।