Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGood IMDb rating Korean Drama on OTT Netflix Amazon prime video k drama
K-Drama: ये हैं 7 अच्छी कोरियन वेब सीरीज, आखिरी वाली की 9.2 है आईएमडीबी रेटिंग

K-Drama: ये हैं 7 अच्छी कोरियन वेब सीरीज, आखिरी वाली की 9.2 है आईएमडीबी रेटिंग

संक्षेप:

Good Korean Web Series: भारत के लोग कोरियन वेब सीरीज के फैन हैं। ऐसे में हम उनके लिए सात ऐसी कोरियन सीरीज लेकर आए हैं जिनकी आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है।  

Dec 24, 2025 12:29 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लॉन्ग वीकेंड शुरू होने वाला है। अभी से ही लोगों ने अपने वीकेंड की प्लानिंग स्टार्ट कर दी है। कुछ घूमने जा रहे हैं। वहीं कुछ अपने परिवार के साथ घर पर बैठकर एंजॉय करने वाले हैं। हालांकि, वीकेंड पर सीरीज हर कोई देखने वाला है। आज हमने कोरियन लवर्स के लिए एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में उन कोरियन सीरीज के नाम हैं जिनकी आईएमडीबी रेटिंग अच्छी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. हीरोज ऑन कॉल (The Trauma Code: Heroes on Call)

आईएमडीबी रेटिंग: 8.4

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह एक मेडिकल ड्रामा सीरीज है। कहानी एक अनुभवी डॉक्टर की है, जो पहले युद्ध क्षेत्र में काम कर चुका होता है। जब वह अस्पताल में काम शुरू करता है, तो उसका अलग और सख्त तरीका लोगों को अजीब लगता है। लेकिन धीरे-धीरे उसकी काबिलियत और मरीजों के लिए समर्पण सबका भरोसा जीत लेता है। सीरीज में इमरजेंसी हालात, टीमवर्क और इंसानियत को अच्छे से दिखाया गया है।

Doctor John

2. डॉक्टर जॉन (Doctor John)

आईएमडीबी रेटिंग: 8.0

ओटीटी प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर

इस सीरीज की कहानी एक एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। वह दर्द और दुर्लभ बीमारियों पर रिसर्च करता है और उनके इलाज ढूंढने की कोशिश करता है। यह एक इमोशनल और मेडिकल ड्रामा है, जो मरीजों और डॉक्टरों के बीच के रिश्ते को गहराई से दिखाता है।

3. गॉब्लिन (Goblin)

आईएमडीबी रेटिंग: 8.6

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

अगर आपको रोमांस और फैंटेसी पसंद है, तो यह सीरीज जरूर देखें। कहानी एक अमर योद्धा (गॉब्लिन) की है, जो अपनी मौत का इंतजार कर रहा होता है। उसकी जिंदगी में एक खुशमिजाज लड़की आती है, जिससे कहानी और भी खूबसूरत हो जाती है। सीरीज में प्यार, दोस्ती और जादुई दुनिया देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें:साउथ की 6 बेस्ट मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में, 8.1 है एक की आईएमडीबी रेटिंग
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर है ये चाइनीज लव स्टोरी, 8.6 है इस रोमांटिक सीरीज की IMDb रेटिंग
Bon Appétit, Your Majesty

4. बोन एपेटाइट, यॉर मैजेस्टी (Bon Appétit, Your Majesty)

आईएमडीबी रेटिंग: 8.0

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह ड्रामा कोरिया के जोसेन काल पर आधारित है और इसमें फैंटेसी का तड़का है। कहानी एक मॉडर्न शेफ योन जी-यंग की है, जो अचानक अतीत में पहुंच जाती है। अपने खाना बनाने के हुनर से वह राजमहल की शेफ बनती है, लेकिन जल्द ही वह एक बदले से भरे राजा और उसकी राजनीति में फंस जाती है। इसमें इतिहास, फैंटेसी और साजिश का शानदार मेल है।

5. बरीड हार्ट्स (Buried Hearts)

आईएमडीबी रेटिंग: 7.4

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

यह एक थ्रिलर और बदले की कहानी है। इसमें एक बड़े बिजनेस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जो कंपनी का गुप्त पैसा चुरा लेता है। एक हमले के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है, लेकिन जैसे-जैसे उसे सब याद आने लगता है, उसकी जिंदगी और ज्यादा खतरनाक बन जाती है। सीरीज में धोखा, लालच और सस्पेंस देखने को मिलता है।

Tastefully Yours

6. टेस्टफुली योर्स (Tastefully Yours)

आईएमडीबी रेटिंग: 7.3

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जो खाने की दुनिया पर आधारित है। कहानी एक मशहूर शेफ की है, जो छोटे रेस्तरां से रेसिपी चुराता है। लेकिन जब उसकी मुलाकात एक गांव की सच्ची और मेहनती शेफ से होती है, तो उसकी सोच बदल जाती है। दोनों मिलकर एक रेस्तरां चलाते हैं। यह कहानी प्यार, बदलाव और खाने के जुनून को दिखाती है।

7. वेन लाइफ गिव्स यू टैंजरिंस (When Life Gives You Tangerines)

आईएमडीबी रेटिंग: 9.2

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह एक भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा है। कहानी 1950 से लेकर 2000 के दशक तक फैली हुई है। इसमें एक कपल का प्यार, उनका संघर्ष और पारिवारिक जिंदगी दिखाई गई है। उनकी बेटी अपने माता-पिता की जिंदगी को यादों के जरिए समझती है। यह सीरीज रिश्तों, समय और बदलाव की बहुत ही खूबसूरत कहानी है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।