‘मैंने अपनी आत्मा बेच दी थी’, 1 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए एक्ट्रेस को करनी पड़ी थीं C ग्रेड फिल्में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गोलमाल, खलनायक, किंग अंकल जैसी फिल्में करने वालीं सुष्मिता मुखर्जी ने सी-ग्रेड फिल्में की हैं। उन्होंने खुद वीडियो पोस्ट कर ये बात बताई है।

Sushmita Mukherjee
सुष्मिता मुखर्जी का बड़ा खुलासा

दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से उनके परिवार का प्रोडक्शन हाउस बंद हो गया था। उस वक्त सिर पर चढ़ा कर्ज चुकाने के लिए उन्हें मजबूरन सी-ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा था।

जब फैन ने सुष्मिता से पूछा- 'आपने खराब फिल्मों में काम क्यों किया?'

सुष्मिता ने वीडियो की शुरुआत में बताया कि उनके एक फैन ने उनसे हाल ही में पूछा था, ‘मैम! आपने खराब फिल्मों में काम क्यों किया?’ सुष्मिता बोलीं, 'मैं सवाल सुनकर हैरान रह गई थी। अपनी जिंदगी के उस दौर को याद करना और यह सोचना कि मैंने वैसी फिल्में क्यों कीं, काफी परेशान करने वाला है। लेकिन मैंने अच्छी फिल्मों में भी काम किया है, पोर्नोग्राफी में नहीं। ईश्वर का शुक्र है। बस कुछ गलत चुनाव किए, खराब फिल्में कीं। क्या मैंने अपनी आत्मा बेच दी? हां, मैंने अपनी आत्मा बेच दी। क्या मुझे तब अच्छा लगा था? बिल्कुल नहीं। आज भी अच्छा नहीं लगता, लेकिन वह मेरी मजबूरी थी।'

सुष्मिता के सिर पर था एक करोड़ का कर्ज

अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘2002 में मैंने और मेरे पति ने अपनी मीडिया कंपनी ’प्रयास प्रोडक्शन' खो दी थी। हम पर करीब एक करोड़ का कर्ज था। हमारे साथ-साथ ट्रैक सिनेमा और अनिल चौधरी प्रोडक्शन भी दिवालिया हो गए थे। कर्ज वसूलने वाले घर के दरवाजे पर आते थे, गालियां देते थे। वह बहुत ही दर्दनाक समय था और मेरे बच्चे भी तब बहुत छोटे थे। इसलिए मुझे दोबारा काम शुरू करना पड़ा ताकि किसी तरह वह कर्ज चुका सकूं।'

हर तरह का काम किया- सुष्मिता

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि इस कर्ज से उबरने के लिए उन्होंने और उनके पति ने 3-4 सालों तक बिना रुके कड़ी मेहनत की और हर तरह के प्रोजेक्ट्स किए। क्योंकि कर्ज चुकाने के अलावा उनके ऊपर आर्थिक जिम्मेदारियां भी थीं। वह अपनी बेटी को विदेश भेजना चाहती थीं। हालांकि उनके पति का मानना था कि भारत में भी अच्छे इंस्ट्रीट्यूट्स हैं, लेकिन सुष्मिता अपनी बेटी की इच्छा पूरी करना चाहती थीं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पढ़ाई काफी महंगी थी, जिसके लिए उन्हें और अधिक पैसे कमाने की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने बिना काम की गुणवत्ता देखे, जो भी ऑफर मिला उसे स्वीकार किया।

फैसलों पर कोई पछतावा नहीं

भले ही वह उन फिल्मों और प्रोजेक्ट्स से खुश न रही हों, लेकिन सुष्मिता को अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है। उनका मानना है कि परिवार के बेहतर भविष्य के लिए त्याग करना गलत नहीं था। सुष्मिता बोलीं, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दी और आज वे अपने पैरों पर खड़े हैं। हर व्यक्ति की काम करने की अपनी वजह होती है। सुरक्षा, मजबूरी, बच्चों की पढ़ाई या फिर पेट भरना। परिस्थितियों के हिसाब से कड़े फैसले लेने ही पड़ते हैं।'

अभी कैसी है सुष्मिता की स्थिति?

सुष्मिता बोलीं, ‘अब मैं ऐसा कोई काम नहीं करती जो मेरे दिल को न छुए। अब मैं सम्मान के साथ अच्छा काम करती हूं और जो प्रोजेक्ट्स कर रही हूं, उनसे पूरी तरह संतुष्ट हूं।’ उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि एक कलाकार के पास हमेशा अपनी पसंद के रोल चुनने की आजादी नहीं होती। कभी-कभी सिर्फ घर चलाने के लिए भी काम करना पड़ता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअपनी आत्मा बेच दी थी, कर्ज चुकाने के लिए एक्ट्रेस ने की थीं C-ग्रेड फिल्में