Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGenelia Dsouza on QUITTING non veg food said Son opened my eyes Cannot love dog and still eat chicken
जेनेलिया डिसूजा ने छोड़ा नॉनवेज, बोलीं- बेटे ने कहा, जानवरों से प्यार करते हो और चिकन भी खाते हो

जेनेलिया डिसूजा ने छोड़ा नॉनवेज, बोलीं- बेटे ने कहा, जानवरों से प्यार करते हो और चिकन भी खाते हो

संक्षेप:

Genelia Dsouza: जेनेलिया डिसूजा ने बताया कि पहले उन्हें लगता था कि वह नॉनवेज के बिना रह भी नहीं सकती हैं, लेकिन फिर उनके बेटे ने उनकी आंखें खोलीं और समझाया।

Jan 13, 2026 09:21 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने नॉनवेज छोड़ दिया है। उन्होंने हाल ही में दिए पॉडकास्ट में बताया कि पहले उन्हें नॉनवेज बहुत पसंद था। उन्हें लगता था कि इसके बिना वो एक दिन भी नहीं रह सकती हैं। यही लग्जरी है। हालांकि, उनके बेटे ने जब उनसे एक सवाल पूछा तब उन्हें समझ में आया कि वो कितनी गलत हैं।

क्या बोलीं जेनेलिया?

जेनेलिया ने एमी एला के साथ हुई बातचीत में कहा, “मैं हमेशा से डॉग लवर रही हूं। एक गिल्टी एनिमल लवर रही हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ, मुझे एनिमल्स बहुत पसंद हैं और दूसरी तरफ मैं नॉन वेज भी खाती थी। फिर मेरे बेटे ने मेरी आंखें खोलीं। उसने एक दिन मुझसे कहा, ‘आई, आप यह नहीं कर सकतीं। आप एनिमल्स से प्यार करती हो और चिकन भी खाती हो।’ उसकी इस बात ने मुझे इस बात का एहसास दिलाया कि नहीं यार, शायद मैं गलत हूं। पहले मुझे लगता था कि मैं नॉनवेज के बिना रह ही नहीं सकती हूं, लेकिन अपने बेटे की बात समझने के बाद मैंने नॉनवेज छोड़ दिया।”

‘यही लग्जरी है, यही सबकुछ है’

जेनेलिया ने आगे कहा, “मुझे याद है, पहले जब मैं मुर्गियों को ले जाने वाली वैन देखती थी तब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था। लेकिन आज मैं नहीं देख पाती। मैं नीचे देखने लगती हूं। मुझे समझ आया कि कई बार हम कुछ चीजों को नॉर्मल मान लेते हैं, भले ही वे ठीक न हों। पहले मुझे ऐसा लगता था कि मुझे यही खाना है। यही लग्जरी है। यही सबकुछ है। लेकिन आज, मुझे लगता है कि प्लांट बेस्ड लाइफस्टाइल अपनाना मेरा अब तक का सबसे बेस्ट डिसीजन है।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;