गौहर खान के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने पति जैद को किया किस, एक्ट्रेस बोलीं- मजा आ गया
गौहर खान के पति जैद दरबार और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहे कुशाल टंडन शो अलायंस में साथ में नजर आ रहे हैं। अब दोनों का हाल ही में किस मोमेंट हुआ जिस पर गौहर का रिएक्शन आया है।

गौहर खान के पति जैद दरबार शो अलायंस में बतौर कंटेस्टेंट बनकर गए हैं। इसी शो में गौहर के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन भी हैं। शो में दोनों के बीच कोई राइवलरी नहीं है बल्कि दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है। अब हाल ही में शो के एक एपिसोड में कुशाल, जैद के गालों पर किस कर देते हैं। अब इस पर लोगों के तो अच्छे रिएक्शन आए ही, लेकिन गौहर खान के कमेंट ने सबका दिल जीत लिया।
जैद-कुशाल के किस पर बोलीं गौहर
गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बोलती हैं कि पूरी दुनिया, मीडिया और सभी जब अलायंस शो शुरू हुआ तो सब बोल रहे थे कि ओह माय गॉड, जैद दरबार और कुशाल टंडन एक साथ शो में हैं और दोनों एक-दूसरे से बहुत नफरत करेंगे। एक इंसान का पास्ट और एक इंलान का फॉरेवर एक शो में हो सकता है, ये काफी क्रेजी होने वाला है।
गौहर बोलीं मजा आ गया
गौहर ने आगे कहा, ‘अलायंस की काफी अच्छी कास्टिंग है। लेकिन आज की पप्पी ने सबका दिमाग घुमा दिया है। जहां पर मैच्योरिटी है वहां दोस्ती भी है भाई। मजा आ गया आज देखकर।’
गौहर का यह भी कहना है कि उन्हें जैद पर गर्व है कि वह हमेशा अपने अलायंस डेजी शाह के लिए खड़े रहे जब भी किसी ने एक्ट्रेस के खिलाफ गलत बोला। गौहर ने मिनि माथुर को सबसे चालाक प्लेयर बताया शो का। गौहर ने उनकी इन्टेलिजेंस की तारीफ भी की।
कुशाल से मिलने से पहले नर्वस थे जैद
वैसे बता दें कि जिस दिन शो का प्रीमियर था उस दिन भी जैद और कुशाल ने एक-दूसरे को गले लगाया था। जैद ने यह भी कहा था कि वह पहले कुशाल से मिलने से पहले काफी नर्वस थे। जैद ने यह भी कहा था कि शो में आने से पहले गौहर ने कुशाल को लेकर एक बात कही थी कि कुशाल अच्छा इंसान है। मैं अपनी पत्नी पर पूरा विश्वास करता हूं।
शो का फिनाले
बता दें कि अलायंस का 5वां हफ्ता चल रहा है और अगले हफ्ते तक खत्म हो जाएगा। शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में कुशाल टंडन, जैद दरबार, अली गोनी, मिनि माथुर, वंशाहज सिंह, रूही दोसानी, निति टेलर, सोहेल खान जैसे सेलेब्स हैं। यहां इनको हर दिन टास्क मिलता है जीतकर अपनी टीम को बचाने का। यह शो प्राइम वीडियो पर 12 बजे आता है दोपहर को।


