Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGangs of Wasseypur Movie Most Iconic Scene Which Even Newton Can Not Explain
'न्यूटन भी नहीं समझा पाएगा कैसे किया', इत्तेफाक से शूट हो गया था यह सीन, अनुराग ने सुनाया किस्सा

'न्यूटन भी नहीं समझा पाएगा कैसे किया', इत्तेफाक से शूट हो गया था यह सीन, अनुराग ने सुनाया किस्सा

संक्षेप:

Gangs of Wasseypur: अनुराग कश्यप की फिल्म का एक सीन ऐसा है जिसके बारे में आज तक लोग उनसे पूछते हैं, लेकिन सच यह है कि यह सीन गलती से शूट हो गया था।

Feb 01, 2026 10:22 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का एक सीन ऐसा था, जिसके बारे में फिल्ममेकर्स आज तक डायरेक्टर अनुराग कश्यप से पूछते हैं कि उन्होंने इसे कैसे शूट किया। लेकिन सच तो यह है कि अनुराग कश्यप के द्वारा फिल्माया गया यह सीन बिलकुल भी प्लान्ड नहीं था। बल्कि असल में यह उनसे इत्तेफाकन शूट हो गया था। अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म के आखिर में दिखाए गए इस सीन के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूटन भी नहीं समझा पाएगा कैसे किया

अनुराग कश्यप ने एक इवेंट में बातचीत के दौरान बताया, "गैंग्स ऑफ वासेपुर में एक सीक्वेंस है जिसके बारे में आज तक फिल्ममेकर्स मुझसे पूछते हैं कि मैंने यह कैसे शूट किया था। सच यह है कि हमने उसे शूट नहीं किया था, वो बस हो गया। इसमें कोई फिजिक्स नहीं थी, कोई गुरुत्वाकर्षण का विज्ञान नहीं है और मुझे नहीं लगता कि न्यूटन भी नहीं समझा पाएगा कि वो सब कैसे हुआ था।"

रास्ते की वजह से हवा में उछली बंदूक

अनुराग कश्यप ने बताया, "फिल्म का पहला पार्ट खत्म होता है और वो एक टूटी-फूटी सी सड़क थी। क्योंकि कुछ कंकड़-पत्थर और ऊबड़-खाबड़ रास्ते की वजह से वो बंदूक हवा में उछल गई। इसके बाद हमने उसमें धुएं वाला इफैक्ट डाला और साथ में साउंड जोड़ दिया। इसकी वजह से हमें एक कमाल की एंडिंग मिल गई।" बता दें कि अनुराग कश्यप की फिल्म का यह सीन उनके कुछ सबसे आइकॉनिक सीन्स में से एक बन चुका है।

अनुराग कश्य की नई फिल्म कहां देखे

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की पिछली फिल्म निशांची थी जो कि काफी चर्चा में रही थी। फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो में देख सकते हैं। फिल्म की IMDb रेटिंग 6.7 है। यह 2 जुड़वा भाइयों की कहानी है जिनका जिंदगी जीने का अपना तरीका है। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में विनीत कुमार सिंह, मोहम्मद जीशान कादरी और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे अहम किरदार निभाते नजर आए थे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।