युजवेंद्र चहल पर उल्लू एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने लगाए आरोप, बोलीं- मुझे मैसेज कर क्यूट कहा, दिखाए सबूत

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Yuzvendra Chahal Taniya Chatterjee: 'उल्लू' और 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि क्रिकेटेर युजवेंद्र चहल उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था और उन्हें 'क्यूट' कहा था।

युजवेंद्र चहल पर उल्लू एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने लगाए आरोप, बोलीं- मुझे मैसेज कर क्यूट कहा, दिखाए सबूत

Taniya Chatterjee Video: भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनपर ‘उल्लू’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने आरोप लगाया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तानिया पपराजी को अपना इंस्टा डीएम दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि युजवेंद्र चहल उनके वीडियोज पर रिएक्ट करते हैं।

चहल ने क्या मैसेज भेजा?

तानिया ने पपराजी से कहा कि युजवेंद्र चहल ने उनका वीडियो देखा और इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भेजा ‘क्यूट’। जब पैप्स ने उन्हें मैसेज दिखाने कहा तो उन्होंने कैमरे के सामने शर्माते हुए युजवेंद्र चहल का मैसेज दिखाया। फिर उन्होंने कहा, ‘यार, क्यूट कहना तो आम बात है। मुझे तो बहुत से लोग क्यूट कहते हैं।’

तानिया ने रिप्लाई दिया?

इसके बाद पपराजी ने उनका और यूजवेंद्र चहल के मैसेज का वीडिया बनाया। इस दौरान एक कैमरामैन ने तानिया से पूछा कि क्या उन्होंने युजवेंद्र चहल के इस मैसेज का जवाब दिया था? इस पर तानिया ने कहा, ‘यार, मैंने तो यह मैसेज बहुत देर बाद देखा था।’

यहां देखिए तानिया का वीडियो

लोगों ने किया रिएक्ट

तानिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युजवेंद्र चहल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें घटिया और बेशर्म कह रहे हैं। एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘युजवेंद्र चहल तो बहुत ही घटिया और बेशर्म इंसान है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अरे यार, ये क्या हो रहा है? तानिया चटर्जी ने युजवेंद्र चहल की पोल खोल दी है। वह पैपराजी को अपना इंस्टाग्राम DM दिखा रही है, जिसमें युजवेंद्र ने उनकी स्टोरी पर जवाब देते हुए उन्हें क्यूट कहा था। अगर यह सच है, तो युजवेंद्र को शर्म आनी चाहिए।’ तीसरे ने लिखा, ‘पहले धनश्री फिर आरजे महवश और तान्या। शर्म करो युजवेंद्र चहल।’

कौन हैं तानिया चटर्जी?

तान्या चटर्जी एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह कोलकाता की रहने वाली हैं और उन्होंने म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। वह हिंदी ओटीटी वेब सीरीज में निभाए गए अपने रोल्स के लिए जानी जाती हैं, खास तौर पर बोल्ड कंटेंट। उन्होंने ‘गंदी बात’ (सीजन 4), ‘क्लास ऑफस 2020’ (सीजन 2), और उल्लू ऐप के कई शोज किए हैं। बता दें, इंस्टाग्राम पर तानिया चटर्जी के 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यहां देखिए उनका इंस्टा प्रोफाइल

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।