
‘गदर’ डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- पूरा भारत उनको ऑनर दे रहा है, स्टेट ऑनर की क्या जरूरत है?
अनिल शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार टूटा हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि एक्टर को पूरी दुनिया ऑनर दे रहा है, स्टेट ऑनर उनके लिए छोटा है।
‘गदर’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार के दिन मुंबई में आयोजित की गई प्रेयर मीट में जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं जरूर शामिल होऊंगा। लेकिन, यह कोई प्रेयर मीट नहीं है, हम धरम जी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। पूरी दुनिया उन्हें सेलिब्रेट कर रही है। धरम जी ने जो कमाया है, वह सेलिब्रेशन के हकदार हैं। यह किसी भी स्टेट ऑनर से बड़ा है।”
फिल्ममेकर ने प्राइवेट फ्यूनरल के बारे में बात करते हुए इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “पूरा भारत उनको ऑनर दे रहा है, स्टेट ऑनर की क्या जरूरत है?। सिर्फ देश ही नहीं, पूरी दुनिया, परिवार को ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, हर जगह से कॉल आ रहे हैं। लोग हर जगह उनका जश्न मना रहे हैं। स्टेट ऑनर उनके लिए छोटी चीज है, उन्हें वर्ल्ड ऑनर मिल रहा है। उनको कोई तमाशा करने की जरूरत नहीं थी, क्या तमाशा? मैं समझता हूं कि फैंस अभी दर्द में हैं, लेकिन वे उन्हें अपने तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं।”
देओल परिवार जिस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, उसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “इसमें कहने को कुछ नहीं है, यह सबको पता है। पूरी दुनिया की आंखों में आंसू हैं और मेरी और देओल परिवार की भी। वे भी बहुत टूटे हुए हैं।”
जब अनिल से पूछा गया कि उनकी धर्मेंद्र के साथ सबसे अच्छी याद क्या है तो उन्होंने कहा, “उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा, प्यार, आंखें और सिर पर थपथपाना, मुझे यह सब याद है। जब हम पहली बार ‘द बर्निंग ट्रेन’ के सेट पर मिले थे, तब मैंने उनके पैर छुए थे, मैं बच्चा था। वह हमेशा कहते थे, ‘मेहनत करो, जीते रहो’। मैं उन पलों को कभी नहीं भूल सकता। वह एक सोने जैसे इंसान थे।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




