अमीषा पटेल की मां के घर से गायब हुए 5 लाख के हीरे के कंगन, 40 साल की नौकरानी गिरफ्तार, FIR हुआ दर्ज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आरोपी की पहचान विरार की रहने वाली 40 साल की सीमा विनोद घाटे के तौर पर हुई है, जो डेढ़ साल से आशा पटेल के घर पर नौकरानी के तौर पर काम कर रही थी।

Ameesha Patel
अमीषा पटेल की मां के घर हुई चोरी

'गदर' एक्ट्रेस अमीषा पटेल हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने करियर में अमीषा ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपने काम के साथ वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच अब अमीषा के परिवार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमीषा की मां के आशा पटेल के घर लाखों की चूड़ियां चोरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने अब उनकी एक हाउस हेल्प को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

5 लाख रुपये के हीरे जड़े कंगन हुए चोरी

Free Press Journal के अनुसार, आरोपी की पहचान विरार की रहने वाली 40 साल की साीमा विनोद घाटे के तौर पर हुई है, जो पिछले लगभग डेढ़ साल से अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर पर हाउस हेल्प के तौर पर काम कर रही थी। आशा पटेल की 5 लाख रुपये के हीरे जड़े कंगन जनवरी में चोरी हुई थी और तभी से आशा को शक था कि इस चोरी में सीमा का हाथ है। उन्होंने उससे इस बारे में पूछताछ भी की थी, लेकिन बार-बार इनकार करने पर आशा पटेल ने मरीन ड्राइव पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

दर्ज हुई FIR

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत शिकायत मिलने पर FIR दर्ज की गई। FIR के बाद, सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कदम और पुलिस इंस्पेक्टर वटकर की देखरेख में क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच की और घाटे का पता लगाकर उसे विरार से ढूंढ निकाला। आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया और बाद में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस चोरी हुई ज्वेलरी बरामद करने की कोशिश कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या घाटे का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल अभी तक चोरी हुई चूड़ी बरामद नहीं हुई है। असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी और मरीन ड्राइव पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम इस मामले की जांच कर रही है।

अमीषा पटेल के करियर के बारे में और जानकारी

अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ 'कहो ना... प्यार है' (2000) से बॉलीवुड में अपना सबसे शानदार डेब्यू किया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्में दी। साल 2023 में, अमीषा 'गदर 2' में सनी देओल के साथ फिर से नजर आईं। इस मूवी में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। उन्होंने फिल्म में सकीना के अपने मशहूर किरदार को फिर से निभाया। इस सीक्वल में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। मई में, अमीषा पटेल ने पुष्टि की कि 'गदर 3' पर काम चल रहा है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअमीषा पटेल की मां के घर से गायब हुए 5 लाख के हीरे के कंगन, नौकरानी गिरफ्तार