गदर 3 में अमीषा सास बनने के लिए न मानीं तो उनकी जगह किसे लेंगे अनिल शर्मा, बोले- तारा सिंह होगा तो…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • गदर 3 की तैयारियां डायरेक्टर अनिल शर्मा शुरू कर चुके हैं। तीसरे पार्ट में अमीषा पटेल को सास बनना पड़ेगा जिसके लिए वह तैयार नहीं। वहीं डायरेक्टर अनिल शर्मा का कहना है कि सकीना के बिना गदर नहीं हो सकती।

gadar

डायरेक्टर अनिल शर्मा अब गदर 3 की तैयारी कर रहे हैं। गदर 2 की सक्सेस से वह काफी एक्साइटेड हैं। अमीषा पटेल कुछ इंटरव्यूज में बोल चुकी हैं कि वह किसी भी कीमत पर सास का रोल नहीं करेंगी। हालांकि अनिल शर्मा इस मामले में नेगेटिव नहीं सोचना चाहते। उनका कहना है कि सकीना के बिना गदर नहीं हो सकती। अमीषा फिल्म रिलीज के वक्त भी कुछ मुद्दों पर अनिल शर्मा पर नाराजगी जता चुकी हैं। अब अनिल शर्मा ने कहा है कि अमीषा मूडी हैं। वह कुछ भी कहें पर जब मिलेंगी तो गले ही लगाएंगी।

मैं कीचड़ पर पत्थर नहीं फेंकता

गदर डायरेक्टर अनिल शर्मा जोरशोर से गदर 3 की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच उन्होंने विकी लालवानी से बातचीत में अमीषा और गदर 3 से जुड़ी बात की। अनिल शर्मा से जब कहा गया कि अमीषा उनके खिलाफ काफी बयान दे चुकी हैं। इस पर वह बोले, 'मैं कीचड़ पर पत्थर नहीं फेंकता। मेरे लिए वह आज भी पारिवारिक हैं। जब अमीषा नई थी छह महीने रोज घर आती थी। 5-6 घंटे बैठती थीं। सीखती थी कि कैसे सकीना बनना है और वह बनीं। वह बड़े घर की बेटी हैं। बड़े घर के बच्चे थोड़े मूडी होते हैं। मुझे यकीन है कि सामने जब बैठेगी तो मेरे गले ही लगेंगी।

अमीषा को लेने की वजह

अनिल शर्मा से पूछा गया, 'बड़े घर का क्या मतलब है?' उन्होंने जवाब दिया, 'अमीर घर की है। जब वो नई आर्टिस्ट थीं और घर पर आती थीं तो सॉलेटियर पहनकर मर्सिडीज में आती थीं। उसको लेने का रीजन ये था कि चेहरा अच्छा था। मेहनत इतनी की थी कि छह महीने में सकीना बन गई थी। अमीषा बड़े घर की बेटी थी। सकीना असरफ अली की बेटी थी वो भी बिलियनेयर था। इसलिए अमीषा इस रोल में फिट थीं।

फिल्म हिट है तो सब लेंगे क्रेडिट

अमीषा बोलती हैं कि उन्होंने फिल्म का कुछ पोर्शन बदलवाया इसी वजह से गदर 2 इतनी हिट हो गई। इस पर अनिल शर्मा बोले, 'पब्लिक ने अपना वर्डिक्ट दे दिया। मैंने जो किया फिल्म के लिए किया। फिल्म चल गई है तो लाइटमैन भी क्रेडिट ले रहा है। फिल्म में तो इनपुट तो हर कोई देता है। फाइनल तो डायरेक्टर ही करता है। गदर 2 नहीं चलती तो सब मुझे ही गाली देते। अब चल गई तो सब क्रेडिट लें अच्छी बात है।

विलन को मारना चाहती थीं अमीषा

अमीषा चाहती थीं कि वह विलन को मारें। सनी के साथ पाकिस्तान के जाना चाहती थीं। अनिल शर्मा बोले कि ये पॉसिबल नहीं था तो मना कर दिया। हर एक्टर चाहता है कि रोल बढ़ जाए। अनिल बोलते हैं, पाकिस्तान कोई टूरिस्ट सेंटर नहीं है जो हर कोई वहां जाए। सनी देओल का बेटा फंसा है तो बीवी को लेकर क्यों जाएगा। तारा सिंह क्या पागल है जो बीवी को भी लेकर जाएगा। अब फिल्म रिलीज हो गई। सुपरहिट हो गई। इन सब बातों का कोई मतलब नहीं। अनिल से पूछा गया कि अमीषा सास नहीं बनना चाहती हैं। अगर वह राजी न हुईं तो उनकी जगह गदर 3 में कौन होगा। अनिल शर्मा ने जवाब दिया कि सकीना के बिना गदर कैसे होगी। तारा सिंह होगा तो सकीना भी होगी। वह नहीं सोचना चाहते कि अमीषा रोल नहीं करेंगी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।