गब्बर अमजद खान के बेटे शादाब खान ने धुरंधर के इस बड़े रोल के लिए दिया था ऑडिशन, इसलिए हुए रिजेक्ट

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्टर अमजद खान के बेटे शादाब फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। लेकिन अब उन्होंने बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन इस वजह से ये बड़ा रोल उनके साथ से निकल गया।

गब्बर अमजद खान के बेटे शादाब खान ने धुरंधर के इस बड़े रोल के लिए दिया था ऑडिशन, इसलिए हुए रिजेक्ट

बॉलीवुड के गब्बर अमजद खान के बेटे शादाब खान को आपने कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में देखा होगा। शादाब ने अपने करियर की शुरुआत रानी मुखर्जी के साथ फिल्म राजा की आएगी बारात से की थी। अब हाल में अपने एक इंटरव्यू के लिए खबरों में बने हुए हैं। शादाब ने बताया कि उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन कुछ वजह के चलते उनके साथ से इतनी बड़ी फिल्म निकल गई। ये धुरंधर में एक बड़ा रोल था।

धुरंधर के लिए शादाब ने दिया था ऑडिशन

शादाब खान ने हाल इ विकी लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर के बहुत ही बड़े रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वो उस रोल में शारीरिक रूप से फिट नहीं थे इसलिए फिल्म उनके साथ से निकल गई। उन्होंने बताया कि मुकेश छाबड़ा की कंपनी से उन्हें एक बहुत ही सॉलिड रोल के लिए फोन आया था। उन्होंने ऑडिशन दिया जो बहुत सही रहा। लेकिन बाद में उन्हें इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया। शादाब ने बताया कि उनकी फिजिकैलिटी उस रोल के हिसाब से नहीं थी। बाद में वो रोल किसी दूसरे एक्टर ने किया। हालांकि, शादाब ने उस किरदार का नाम बताने से मना कर दिया।

शोले की नहीं की जा सकती तुलना

इस इंटरव्यू में जब शादाब से पूछा गया कि क्या अब भी शोले ही इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म है। इसके जवाब में शादाब ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि शोले इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म है । उस समय की बड़ी कमर्शियल हिट थी। इसके साथ ही पॉपुलर कल्चर की एक बड़ी फिल्म। शादाब ने कहा कि आज के समय में बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में बन रही हैं। ये फिल्में हजारों करोड़ कमा रही हैं। और इसका पूरा क्रेडिट फिल्म मेकर्स को जाता है। लेकिन शोले अब भी आइकॉनिक है। क्योंकि वो पिछले 50 सालों से उस जगह पर बनी हुई है। ये थोड़ी अलग बात है।

शोले आज भी है नंबर 1

शादाब ने ये भी बताया कि शोले की पॉपुलैरिटी बॉक्स ऑफिस नंबर से ऊपर है। अगर कोई फिल्म 50 सालों तक इस तरह से सेलिब्रेट और याद की जा सकती है तो ऐसी फिल्मों की तुलना की जा सकती है। लेकिन अभी नहीं। शादाब ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की। लेकिन उसकी तुलना शोले से करने को गलत बताया।

बता दें, शादाब खान को फिल्म राजा की आएगी बारात में रानी मुखर्जी के पति के किरदार में देखा गया था कुछ साल पहले शादाब को स्कैम 1992 में अजय केडिया के किरदार में देखा गया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।