वीकेंड का महा-प्लान: 10-11 सितंबर को पर्दे पर टकराएंगी एक से बढ़कर एक फिल्में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस हफ्ते दर्शकों को थिएटर में एक दो नहीं बल्कि 11 फिल्मों को मजा मिलने वाला है। जी हां, 10-11 सितंबर को थिएटर में 11 फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Friday Release
इस हफ्ते फिल्मों का लगेगा मेला

हर हफ्ते फैंस को थिएटर रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले हफ्ते जहां 'मिर्जापुर: द मूवी' जैसी फिल्मों ने अपनी धाक जमाई तो वहीं अब थिएटर में एंटरटेनमेंट की सुनामी आने वाली है। इस हफ्ते दर्शकों को थिएटर में एक दो नहीं बल्कि 11 फिल्मों को मजा मिलने वाला है। जी हां, 10-11 सितंबर को थिएटर में 11 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर...

10 सितंबर को रिलीज होंगी ये 3 फिल्में...

डेमोंटे कॉलोनी 3

निर्देशक: आर. अजय ज्ञानमुथु

मुख्य कलाकार: अरुलनिथी, प्रिया भवानी शंकर, और गुरु सोमासुंदरम

रिलीज डेट: 10 सितंबर

'डेमोंटे कॉलोनी 3' एक तमिल हॉरर फिल्म है, जो एक श्रॉप पर आधारित है। इस मूवी में आपको फुलऑन सुपरनेचुरल पावर दखने को मिलेगा। इस फिल्म को आप थिएटर में आज यानी 10 सितंबर को देख सकते हैं।

सरदार 2

सरदार 2

निर्देशक:पी.एस. मित्रन

मुख्य कलाकार: कार्थी (Karthi), एस.जे. सूर्या

रिलीज डेट: 10 सितंबर 2026

'सरदार 2' एक ऐसे स्पाई सरदार की कहानी है जो एक डेंजरस मिशन पर निकलता है। ये एक तमिल फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था।

मरेम्मा

मरेम्मा

निर्देशक:मंचला नागराज

मुख्य कलाकार: माधव भूपतिराजू और दीपा बालू

रिलीज डेट: 10 सितंबर 2026

'मरेम्मा' एक को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक तेलुगु एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म से साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता रवि तेजा के भतीजे माधव भूपतिराजू डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ दीपा बालू मुख्य भूमिका में हैं। यह तेलंगाना के ग्रामीण परिवेश (महिषापुर गांव) पर आधारित एक भक्तिमय और रहस्यमयी कहानी है, जो इंसानों और जानवरों के गहरे रिश्ते तथा लोक मान्यताओं को दर्शाती है। फिल्म 10 सितंबर को रिलीज हो रही है।

11 सितंबर को रिलीज होंगी ये 7 फिल्में...

हैवान

हैवान

निर्देशक: प्रियदर्शन

मुख्य कलाकार: सैफ अली खान, अक्षय कुमार,बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर और मोहनलाल (कैमियो)

रिलीज डेट: 11 सितंबर, 2026

फिल्म की कहानी एक अंधे केयरटेकर (सैफ अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक हत्या के मामले में फंसा दिया जाता है। इसके बाद एक शातिर और क्रूर कातिल (अक्षय कुमार) एक पूर्व जज की छिपी हुई बेटी की तलाश करता है, और मुख्य किरदार पुलिस से बचते हुए सच्चाई सामने लाने और उस लड़की को बचाने की रेस में लग जाता है। लगभग दो दशकों बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की यह जोड़ी पर्दे पर आमने-सामने नजर आएगी। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म हैवान मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है।

फॉल 2: डेडपॉइंट

फॉल 2: डेडपॉइंट

निर्देशक: पीटर और माइकल स्पियरिग

मुख्य कलाकार: हैरियट स्लेटर (Jax), अरसेमा थॉमस (Luce), टॉम ब्रिटनी और वर्जीनिया गार्डनर

रिलीज डेट: 11 सितंबर, 2026

'फॉल 2: डेडपॉइंट' एक अमेरिकी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'Fall' की अगली कड़ी (sequel) है। ये एक एडवेंचर बेस्ड फिल्म है। फिल्म में एक ऐसी स्थिति पैदा होती है जो किरदारों की मुश्किलें बढ़ा देती है। ये सर्वाइवल की कहानी है जो 11 सितंबर को रिलीज हो रही है।

अमेरिका अमेरिका 2

अमेरिका अमेरिका 2

निर्देशक: नागतिहल्ली चंद्रशेखर (Nagathihalli Chandrashekar)

मुख्य कलाकार:पृथ्वी अंबर, निरुपन भंडारी, शानवी श्रीवास्तव

रिलीज डेट: 11 सितंबर, 2026

'अमेरिका अमेरिका 2' एक कन्नड़ फिल्म है, जिसके किरदारों का एक अतीत है। ये फिल्म प्यार, रिश्तों और जीवन में दूसरे मौकों पर आधारित है। इसमें मुख्य किरदार सिएटल की यात्रा करता है और अपने अतीत का सामना करता है।

नम्मा रेंज रोवर

नम्मा रेंज रोवर

निर्देशक:ओएसआर कुमार

मुख्य कलाकार:अता संदीप, मेघना राजपूत, बैंक जनार्दन और अरविंद राव

रिलीज डेट: 11 सितंबर, 2026

'नम्मा रेंज रोवर' (Namma Range Rover) एक कन्नड़ भाषा की क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है । फिल्म की कहानी सस्पेंस से भरी है जो 11 सितंबर को रिलीज हो रही है।

एपिक

एपिक

निर्देशक:आदित्य हासन

मुख्य कलाकार:आनंद देवरकोंडा, वैष्णवी चैतन्य, शिवाजी

रिलीज डेट: 11 सितंबर 2026

यह विदेश में पढ़ाई करने वाले एक मध्यमवर्गीय छात्र (रोहन) की कहानी है, जो रोमांस, अपने करियर और परिवार की उम्मीदों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है। मूवी में विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा लीड रोल में हैं।

सिंह vs कौर 2

सिंह vs कौर 2

निर्देशक: नवनिअत सिंह

मुख्य कलाकार:गिप्पी ग्रेवाल, शहनाज गिल, प्रिंस कंवलजीत सिंह, रघवीर बोली और हर्बी संघा

रिलीज डेट: 11 सितंबर 2026

पंजाबी फिल्म 'सिंह vs कौर 2'एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें आगे फैमिली ड्रामा की वजह बुरी सिचुएशन पैदा हो जाती है।

रीयूनियन

निर्देशक: सात्ज रेक्स

मुख्य कलाकार: अरुलदोस (Aruldoss), अनुपमा कुमार और अकिल संतोष

रिलीज डेट: 11 सितंबर, 2026

रीयूनियन नाम की एक तमिल ड्रामा फिल्म इस 11 सितंबर को थिएटर में दस्तक देने वाली है। फिल्म की कहानी स्कूल के दिनों के दुश्मनों की है जो सालों बाद मिलते हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडवीकेंड का महा-प्लान: 10-11 सितंबर को पर्दे पर टकराएंगी एक से बढ़कर एक फिल्में