New Release: 10 जुलाई के दिन थिएटर्स में आएंगी 3, ओटीटी पर रिलीज होंगी 6 फिल्में और सीरीज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

10th July Release: 10 जुलाई के दिन थिएटर्स में 3 फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं ओटीटी पर 6 फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं। यहां देखिए इस शुक्रवार की लिस्ट।

New Release: 10 जुलाई के दिन थिएटर्स में आएंगी 3, ओटीटी पर रिलीज होंगी 6 फिल्में और सीरीज

10 जुलाई के दिन थिएटर्स में अजय देवगन की ‘धमाल 4’, एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ और हॉरर मूवी 'एविल डेड बर्न' रिलीज हो रही है। अगर इन फिल्मों को देखने के बाद आपको वीकेंड पर कुछ अच्छा और नया देखना है तो ये लिस्ट आपके लिए है। इस लिस्ट में शुक्रवार के दिन ओटीटी पर आने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बताया गया है।

1. बाल्टी

लीड एक्टर्स: शेन निगम, शांतनु भाग्यराज, प्रीति असरानी, अल्फोंस पुथरेन, पूर्णिमा इंद्रजीत आदि

डायरेक्टर: उन्नी शिवलिंगम

जॉनर: एक्शन ड्रामा

कहां देखें: सोनी लिव

ये कहानी है वेलमपलायम के एक होनहार कबड्डी खिलाड़ी उदयन की। खेल के मैदान पर दम दिखाने वाले उदयन की जिंदगी तब एक नया मोड़ लेती है, जब वो और उसके दोस्त इलाके के रसूखदार फाइनेंसर भैरवन का भरोसा जीतकर उसके खासमखास बाउंसर बन जाते हैं। जैसे-जैसे वे भैरवन के इस काले और उलझे हुए कारोबार के दलदल में धंसते हैं, उदयन की अंतरात्मा और उसकी वफादारी डगमगाने लगती है। वो खुद से ही सवाल करने पर मजबूर हो जाता है और फिर कहानी में एक ऐसा खौफनाक मोड़ आता है, जो उदयन की तकदीर और उसके भविष्य को हमेशा-हमेशा के लिए पलटकर रख देता है।

2. परिमला एंड कंपनी

लीड एक्टर्स: जयराम, उर्वशी, संजना कृष्णमूर्ति, अनंतिका सनिलकुमार, मिस्स्किन, योगी बाबू, सैंडी, संतोष सोभन

डायरेक्टर: पंडीराज

जॉनर: ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर

कहां देखें: जी5

ये कहानी है चेन्नई में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ एक शांत जिंदगी जी रहे परिमला की। उनकी ये खुशहाल दुनिया तब तबाह होती है, जब एक सिरफिरा शख्स उसकी छोटी बेटी को लगातार परेशान करने लगता है। परिवार इस तनाव से उबर ही रहा होता है कि अचानक उस शख्स की लाश मिलती है। पुरानी दुश्मनी के कारण पुलिस की सुई सीधे परिमला के परिवार पर टिक जाती है। जैसे-जैसे पुलिस तफ्तीश की परतें खोलती है, परिवार का हर सदस्य एक-दूसरे को ही कातिल समझने लगता है। क्या ये कोई गहरी साजिश है, या अपनों के ही बीच छिपा है कोई राज?

3. इक्का

लीड एक्टर्स: सनी देओल, अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोम, दिया मिर्जा, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा, आकांक्षा रंजन कपूर

डायरेक्टर: सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा

जॉनर: कोर्टरूम थ्रिलर

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

सनी देओल इस हिंदी कोर्टरूम थ्रिलर के साथ अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए लगभग तीन दशक बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल ने अर्जुन मेहरा का किरदार निभाया है, जो एक वकील है और जीत से ऊपर न्याय को रखता है। हालांकि, उसके इन सिद्धांतों की असली परीक्षा तब होती है जब उसे एक ऐसे व्यक्ति (अक्षय खन्ना) काे कोर्ट में बचाने को कहा जाता है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास मुकदमा दर्ज है।

4. पति पत्नी और वो दो

लीड एक्टर्स: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी

डायरेक्टर: मुदस्सर अजीज

जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

आयुष्मान खुराना की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के ठीक आठ हफ्ते बाद नेटफ्लिक्स पर आ रही है। मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

5. मिगुएल एंजेल ब्लांको: द 48 ऑवर्स दैट चेंज्ड स्पेन

लीड एक्टर्स: जॉन सिस्टियागा, जैमे सेगल्स, जिमी गुएरा

डायरेक्टर: जुआनजो लोपेज, जॉन सिस्टियागा

जॉनर: ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

ये सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री नहीं, बल्कि स्पेन के इतिहास को हमेशा के लिए बदल देने वाले उन 48 घंटों की दास्तां है। दरअसल, साल 1997 में युवा राजनेता मिगुएल एंजेल ब्लांको का बेरहम अपहरण हुआ था। इस हादसे के बाद स्पेन के लोग खूंखार आतंकी संगठन ईटीए (ETA) के खिलाफ सड़कों पर उतरने और एकजुट होने के लिए मजबूर हो गए थे।

6. लैंड ऑफ फुटबॉल

लीड एक्टर्स: स्थानीय खिलाड़ी और फैंस

डायरेक्टर: हसीफ हकीम

जॉनर: स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

ये एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। दरअसल, केरल में फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जज्बा है, एक मजहब है! 'लैंड ऑफ फुटबॉल' आपको सीधे लेकर चलती है मालाबार की उन गलियों और मैदानों में, जहां हर धड़कन के साथ फुटबॉल का जूनून दौड़ता है। लोकल टूर्नामेंट्स की वो गूंजती हुई सीटियां, दीवानों की तरह चीखते फैंस और फुटबॉल के दीदार में डूबे पूरे के पूरे शहर... ये स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज केरल के इसी बेइंतहा प्यार को पर्दे पर उतारती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।