New Release: 19 जून के दिन आएंगी 9 फिल्में और सीरीज; थिएटर्स में रिलीज होंगी 4, ओटीटी पर 5
Friday Release: क्या आप एक ही तरह का कंटेंट देखकर बोर हो चुके हैं? तो फिर बदलाव के लिए तैयार हो जाइए। 19 जून को थिएटर्स और ओटीटी पर 9 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।

19 जून के दिन ओटीटी और थिएटर्स में कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ मजेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी पॉपकॉर्न की बाल्टी तैयार रखिए। एक तरफ जहां बड़ी बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बंद कमरों के रहस्य और पुराने रिश्तों के बदले की कहानियां आपका वीकेंड रोमांचक बनाने के लिए तैयार हैं।
ओटीटी रिलीज
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
ओटीटी: जियो हॉटस्टार
जॉनर: रोमांस, रिवेंज थ्रिलर
लीड एक्टर्स: संचिता बसु और धवल ठाकुर
क्या देखने मिलेगा?: पहले सीजन में शानविका और कुलदीप अलग हो गए थे। कुलदीप को लगा कि शानविका ने उसे धोखा दिया। ऐसे में कुलदीप ने सिर्फ शानविका से ही नहीं, बल्कि उसके पति और उसके परिवार से भी बदला लिया। अब दूसरे सीजन में शानविका, कुलदीप को जवाब देगी।
वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
लीड एक्टर्स: जोई ड्यूच और निक रॉबिन्सन
क्या देखने मिलेगा?: ये एक ऐसी इमोशनल कहानी है जिसमें बहन को खोने के गम को कम करने के लिए एक महिला अपनी बहन के पुराने नंबर पर वॉयस मैसेज छोड़ती है। लेकिन वह नंबर अब एक अजनबी को मिल चुका होता है, जो धीरे-धीरे उन मैसेजेस को सुनकर उस महिला की आवाज से प्यार करने लगता है।
ओएसिस
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
जॉनर: मिस्ट्री, सस्पेंस ड्रामा
लीड एक्टर्स: आना गार्सिस, टॉमी एगुइलेरा
क्या देखने मिलेगा?: एक बेहद आलीशान और महंगे रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रहे अमीर मेहमानों के बीच तब हड़कंप मच जाता है, जब वहां से एक मेहमान अचानक गायब हो जाता है। पुलिस जांच के लिए पूरे रिजॉर्ट को सील कर देती है, जिससे वहां मौजूद हर मेहमान शक के घेरे में आ जाता है और उनके गहरे राज सामने आने लगते हैं।
हसबैंड्स इन एक्शन
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
जॉनर: एक्शन, कॉमेडी
लीड एक्टर्स: जिन सेओन-क्यू, गोंग म्युंग
क्या देखने मिलेगा?: जब एक महिला का अपहरण हो जाता है, तो उसे बचाने के लिए उसके एक्स पति को उसके पति से हाथ मिलाना पड़ता है। दोनों को अपनी आपसी कड़वाहट भूलकर एक साथ मिलकर एक अजीब और मजेदार रेस्क्यू मिशन पर निकलना पड़ता है।
सेव द टाइगर्स 3
ओटीटी: जियोहॉटस्टार
जॉनर: कॉमेडी, ड्रामा, फैंटेसी
लीड एक्टर्स: प्रियदर्शी, चैतन्य कृष्णा, अभिनव गोमतम
क्या देखने मिलेगा?: शादीशुदा जिंदगी से परेशान रहने वाले तीन दोस्त- रवि, राहुल और विक्रम एक बार फिर वापस आ गए हैं। इस सीजन में उनकी रोज-रोज की घरेलू शिकायतों से परेशान होकर खुद भगवान इंद्र धरती पर आते हैं और उनका एक अनोखा टेस्ट लेते हैं, जिससे कहानी में कॉमेडी के साथ-साथ मजेदार फैंटेसी का तड़का लगता है।
थिएटर रिलीज
कॉकटेल 2
जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
लीड एक्टर्स: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन
क्या देखने मिलेगा?: साल 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' के सीक्वल में आज के दौर के दोस्ती, उलझे हुए रिश्तों और दिल टूटने की कहानी को एक नए और स्टाइलिश अंदाज में पेश किया जाएगा।
समर्पित
जॉनर: इमोशनल ड्रामा
लीड एक्टर्स: अंकित यादव, जया भट्टाचार्य
क्या देखने मिलेगा?: ये एक बहुत इमोशनल और दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो एक पिता के अपने बच्चों के प्रति बिना किसी शर्त के प्यार, त्याग और उनके भविष्य को संवारने के लिए किए गए संघर्षों को बड़े पर्दे पर दिखाती है।
टॉय स्टोरी 5
जॉनर: एनिमेटेड / एडवेंचर
क्या देखने मिलेगा?: डिज़्नी और पिक्सर की इस मशहूर फ्रेंचाइजी के पांचवें पार्ट में वुडी, बज लाइटइयर और उनके दोस्तों की टोली का सामना आज के जमाने के सबसे बड़े विलेन से होने वाला है। इस बार विलेन बच्चों की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, आईपैड और मोबाइल स्क्रीन्स की लत हैं।
हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं
जॉनर: क्राइम थ्रिलर / सस्पेंस
लीड एक्टर्स: असरानी, जरीना वहाब, मुश्ताक खान, मिलिंद गुनाजी
क्या देखने मिलेगा?: ‘शोले’ फिल्म के असरानी के मशहूर डायलॉग पर आधारित ये फिल्म एक डार्क मर्डर मिस्ट्री है। इसकी कहानी उत्तराखंड के पहाड़ों में सेट है, जहां एक पारिवारिक विवाद धीरे-धीरे खूनी खेल में बदल जाता है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


