Friday Release: 12 जून को थिएटर्स में रिलीज होंगी 8 धमाकेदार फिल्म, डर और एक्शन से भरा होगा पूरा हफ्ता, दखें पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को थिएटर में एक दो नहीं बल्कि 8 नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आपके पास इस बार फिल्मों को लेकर कई ऑप्शन हैं। थिएटर में एक्शन से लेकर कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर से भरपूर फिल्में आपके मनोरंजन के लिए तैयार हैं।

Friday Release: 12 जून को थिएटर्स में रिलीज होंगी 8 धमाकेदार फिल्म, डर और एक्शन से भरा होगा पूरा हफ्ता, दखें पूरी लिस्ट

मूवी लवर्स के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है और वो इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब शुक्रवार आने वाला है और इसी के साथ थिएटर में एक दो नहीं बल्कि 8 नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आपके पास इस बार फिल्मों को लेकर कई ऑप्शन हैं। थिएटर में एक्शन से लेकर कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर से भरपूर फिल्में आपके मनोरंजन के लिए तैयार हैं। तो चलिए देखते हैं इन 12 फिल्मों की पूरी लिस्ट...

भारत भाग्य विधाता

कंगना रनौत की 'भारत भाग्‍य विधाता' को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस फिल्म के रिलीज का हर किसी के बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म नर्सों पर बनी है। मूवी में 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान नर्सों ने जो हिम्मत दिखाई थी उस पर बेस्ड है। मनोज तापड़िया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्‍म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे भी हैं। ये फिल्म कल यानी 12 जून को थिएटर रिलीज होगी।

मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं वापस आऊंगा ' एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्‍म है। इस मूवी में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शर्वरी वाघ के अलावा नसीरुद्दीन शाह भी हैं। 'हाईवे', 'रॉकस्टार' और 'जब वी मेट' जैसी फिल्में देने वाले इम्तियाज अली इस बार फिर से एक नई कहानी के साथ आ रहे हैं। ये फिल्म कल यानी 12 जून को थिएटर रिलीज होगी।

गवर्नर

लिस्ट में मनोज बाजपेयी की 'गर्वनर' भी शामिल है। इसे चिन्मय डी. मंडलेकर ने डायरेक्‍ट किया है। विपुल शाह 'गवर्नर' के प्रोड्यूसर हैं। मूवी में मनोज बाजपेयी के साथ एक्ट्रेस अदा शर्मा लीड रोल में हैं। यह एक पॉलिटिकल और फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म है। ये मूवी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमनन के जीवन पर बनी है। वेंकिटरमनन ने 1990-1991 के गंभीर आर्थिक संकट के दौरान भारत को राष्ट्रीय दिवालियापन से बचाने के लिए संघर्ष किया था। ये फिल्म कल यानी 12 जून को थिएटर रिलीज होगी।

हॉन्टेड 3D

विक्रम भट्ट अपनी हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में विक्रम भट्ट की हॉरर फ्रेंचाइजी की नई फिल्म 'हॉन्टेड 3D' भी इसी शुक्रवार, 12 जून को रिलीज होगी। फिल्म आपको डराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म रेहान नाम के एक रियल एस्टेट एजेंट के बारे में है, जो शिमला में 'ग्लेन मैनर' नाम की प्रॉपर्टी को बेचने जाता है। वहां उसे मीरा नाम की महिला का भूत मिलता है।

द नर्मदा स्टोरी

जैघम इमाम की डायरेक्ट की गई 'द नर्मदा स्टोरी' एक क्राइम थ्र‍िलर फिल्‍म है। जैघम इमाम की डायरेक्ट की गई यह मूवी मध्य प्रदेश के इलाके पर आधारित है। कहानी एक आदिवासी महिला की है। फिल्‍म में रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल और अश्विनी कलसेकर के साथ नर्मदा के लीड रोल में सिमाला प्रसाद हैं। ये फिल्म कल यानी 12 जून को थिएटर रिलीज होगी।

हीर सारा

'हीर सारा' एक बेहद दिलचस्प रोड-ट्रिप पर बेस्ड मूवी है। मूवी में इंदौर की रहने वाली दो लड़कियां अकेले ही एक मोटरसाइकिल लेकर घूमने निकल पड़ती हैं। फिल्म में दोनों लड़कियों के घर से निकलने का मकसद अलग होता है। फिल्म में सारा के रोल में पत्रलेखा हैं। कार्तिक चौधरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्‍म में श्वेता साल्वे, आरिफ जकारिया और निशांक वर्मा भी हैं। ये फिल्म कल यानी 12 जून को थिएटर रिलीज होगी।

डिस्‍क्‍लोजर डे

स्‍टीवन स्‍पीलबर्ग के डायरेक्‍शन में बनी 'डिस्‍क्‍लोजर डे' एक साइंस-फ‍िक्शन थ्रिलर है। मूवी में जोश ओ'कॉनर, कॉलिन फर्थ, ईव ह्यूसन और कोलमैन डोमिंगो लीड रोल में हैं। ये फिल्म कल यानी 12 जून को थिएटर रिलीज होगी।

बैकरूम्स

अगर आप वाकई में हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो 'बैकरूम्स' आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यह फिल्म पार्सन्स की ही वेब सीरीज 'बैकरूम्स' से प्रेरित है। 'बैकरूम्स' आपको यकीनन डराने वाली है। ये फिल्म कल यानी 12 जून को थिएटर रिलीज होगी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।