विजय वर्मा की 'मटका किंग' या तापसी की 'अस्सी'? जानें इस वीकेंड आपके लिए क्या बेस्ट है
New OTT Release: आज सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई है। वहीं ओटीटी पर कई सारी फिल्में, सीरीज और रिएलिटी शोज दस्तक दी है।

17 अप्रैल के दिन ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज आ गई हैं। एक कोटरूम ड्रामा, एक लव स्टोरी है तो एक असल कहानी पर आधारित सीरीज है। दिलचस्प बात तो ये है कि इस शुक्रवार से दो नए रिएलिटी शोज भी शुरू हो रहे हैं। मतलब आप वीकेंड बैक-टू-बैक फिल्में, सीरीज और रिएलिटी शोज देखकर निकाल सकते हैं। आइए आपको इनकी डिटेल्स देते हैं।
अस्सी
फिल्म या सीरीज?: फिल्म
एक्टर्स: तापसी पन्नू
जॉनर: कोर्टरूम ड्रामा
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5
आईएमडीबी रेटिंग: 7.3
कहानी: 'अस्सी' की कहानी एक स्कूल टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक भयानक हादसे के बाद न्याय पाने के लिए कानूनी लड़ाई शुरू करती है।
यहां देखें ट्रेलर
मटका किंग
फिल्म या सीरीज?: सीरीज
एक्टर्स: विजय वर्मा, गुलशन ग्रोवर, कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर
जॉनर: गैंगस्टर सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
कहानी: 'मटका किंग' में ब्रिज भट्टी की कहानी इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक आम आदमी की कहानी दिखाई गई है जो बड़ा बनने का सपना देखता है और पूरी दुनिया पर कब्जा कर लेता है। लेकिन उसकी उड़ान बड़े-बड़े लोगों को पसंद नहीं आती है।
यहां देखें ट्रेलर
एब्सोल्यूट वैल्यू ऑफ रोमांस
फिल्म या सीरीज?: सीरीज
एक्टर्स: किम हयांग-गी, चा हाक-योन, किम जे-ह्यून, सोन जियोंग-ह्योक
जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
कहानी: येओ यूई जू एक आम हाई स्कूल स्टूडेंट होती है। स्कूल में तो वो सबकी नजरों से बचकर रहती है, लेकिन रात में चुपके से बोल्ड नॉवेल्स लिखती है। उसकी जिंदगी में ट्विस्ट तब आता है जब उसके स्कूल में चार हैंडसम नए टीचर आते हैं।
यहां देखें ट्रेलर
दो दीवाने सहर में
फिल्म या सीरीज?: फिल्म
एक्टर्स: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर
जॉनर: लव स्टोरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
आईएमडीबी रेटिंग: 8.6
कहानी: ये फिल्म शशांक और रोशनी की है। शशांक श को स बोलता है। जब शशांक को प्रेजेंटेशन देने के लिए कहा जाता है तब वो रिजाइन कर देता है। वहीं रोशनी मोटा सा चश्मा लगाती है। रोशनी ऐसी है कि जब कोई लड़का उससे पूछता है कि तुमने कॉन्टेक्ट लैंस लगाने का नहीं सोचा तो वो कहती है तूमने ब्रेन इंप्लांट का नहीं सोचा। अब जब इन दोनों में प्यार होगा तो क्या होगा?
यहां देखें ट्रेलर
रूममेट्स
फिल्म या सीरीज?: फिल्म
एक्टर्स: सैडी सैंडलर और क्लोई ईस्ट
जॉनर: कॉमेडी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
कहानी: इस फिल्म में दो यंग लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनकी अचानक हुई दोस्ती जल्द ही टेंशन में बदल जाती है।
यहां देखें ट्रेलर
बैटलग्राउंड सीजन 2
फिल्म या सीरीज?: रिएलिटी शो
होस्ट: शिखर धवन, खेसारी लाल यादव, अभिषेक मल्हान और प्रियंका चाहर चौधरी
जॉनर: फिटनेस रिएलिटी शो
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन एमएक्स प्लेयर
कहानी: 16 कंटेस्टेंट्स को चार टीम्स में डिवाइड किया जाएगा। इन्हें फिजिकल और मेंटल चैलेंज मिलेंगे जिसे उन्हें तय समय पर पूरा करना होगा।
यहां देखें ट्रेलर
ट्राइबवर्स
फिल्म या सीरीज?: रिएलिटी शो
होस्ट: अभिषेक मल्हान और खुशबू पाटनी
जॉनर: सर्वाइवल थ्रिलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार
कहानी: 16 कंटेस्टेंट्स हैं जो नागालैंड में अलग-अलग टास्क करते हैं। 17 अप्रैल के दिन इस रिएलिटी शो के एक साथ 4 एपिसोड रिलीज होंगे। इसके बाद हर दिन नया एपिसोड आएगा।
यहां देखें ट्रेलर
नोट: एचबीओ और जियोहॉटस्टार का कोलैब हुआ है। मतलब अब आप एचबीओ का सारा कंटेंट जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


