New OTT Release: ओटीटी पर 1 मई को 9 फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज, लिस्ट देख बना लीजिए वीकेंड का प्लान
Friday OTT Release: गर्मियां भी आ गई हैं और गर्मियों की छुट्टियां भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में आप बोर न हों इसलिए एक मई के दिन कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। यहां देखिए लिस्ट।

Upcoming Movies and Series on 1st May: मई की शुरुआत मजेदार होने वाली है। 1 मई के दिन मनोरंजन का तगड़ा डोज मिलने वाला है। ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। जी हां! दिलचस्प बात ये है कि हमने आपके लिए 1 मई यानी शुक्रवार के दिन आने वालीं इन सीरीज और फिल्मों की लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में एक्टर्स के नाम, ट्रेलर, जॉनर, ओटीटी प्लेटफॉर्म आदि डिटेल्स दी गई हैं।
1. ग्लोरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
फिल्म/सीरीज - सीरीज
एक्टर्स - पुलकित सम्राट, दिव्येंदु, जन्नत जुबैर, रजत बरमेचा, सुविंदर विक्की, सिकंदर खेर, सयानी गुप्ता और यशपाल शर्मा
जॉनर - स्पोर्ट्स क्राइम थ्रिलर
लैंग्वेज - हिंदी
कहानी - इस सीरीज की कहानी हरियाणा के बॉक्सिंग वर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पुलकित सम्राट और दिव्येंदु लीड रोल में हैं। फिल्म में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि ओलंपिक गोल्ड जीतने के लिए एक खिलाड़ी को किन-किन मुश्किलों से गुजरना पड़ता है।
2. वुदरिंग हाइट्स
ओटीटी प्लेटफॉर्म - एचबीओ मैक्स
फिल्म/सीरीज - फिल्म
एक्टर्स - मार्गोट रोबी, जैकब एलोर्डी, ओवेन कूपर
जॉनर - रोमांस
लैंग्वेज - इंग्लिश
कहानी - इसमें 18वीं सदी के इंग्लैंड की एक क्लासिक लव स्टोरी दिखाई गई है। कहानी हीथक्लिफ और कैथरीन के प्यार और उससे जुड़ी ट्रेजेडी के बारे में है।
3. अनदेखी सीजन 4
ओटीटी प्लेटफॉर्म - सोनी लिव
फिल्म/सीरीज - सीरीज
एक्टर्स - हर्ष छाया, सूर्य शर्मा
जॉनर - क्राइम थ्रिलर
लैंग्वेज - हिंदी
कहानी -इस सीजन में पाबाजी (हर्ष छाया) और रिंकू (सूर्या शर्मा) का सामना एक आखिरी और बड़े खतरे से होने वाला है। पिछले सीजन की तरह इसमें भी क्राइम और पावर की जंग का जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा।
4. द केरल स्टोरी 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5
फिल्म/सीरीज - फिल्म
एक्टर्स - उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा
जॉनर - ड्रामा
लैंग्वेज - हिंदी
कहानी - पहले पार्ट के हिट होने के बाद अब दूसरे पार्ट में तीन महिलाओं—सुरेखा, नेहा और दिव्या की कहानी दिखाई जाएगी। ये फिल्म लव जिहाद और जबरदस्ती लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाने के मुद्दे पर फोकस करती है।
5. स्वैप्ड
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
फिल्म/सीरीज - फिल्म
एक्टर्स - एनिमेटेड कैरेक्टर्स
जॉनर - एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म
लैंग्वेज - इंग्लिश
कहानी - इसमें एक छोटा जानवर 'ऑली' और एक चिड़िया 'आइवी' है। गलती से दोनों एक-दूसरे के शरीर में पहुंच जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है एडवेंचर और हंसी-मजाक का सफर।
6. सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म - प्राइम वीडियो
फिल्म/सीरीज - सीरीज
एक्टर्स - अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा, विजयंत कोहली
जॉनर - पॉलिटिकल थ्रिलर
लैंग्वेज - हिंदी
कहानी - इस सीरीज का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा डार्क और सीरियस होने वाला है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं और उसके लिए उन्हें क्या-क्या खोना पड़ता है।
7. माय डियरेस्ट सिनोरिटा
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
फिल्म/सीरीज - फिल्म
एक्टर्स - एलिजाबेथ मार्टिनेज, अन्ना कैस्टिलो, पाको लियोन, और नागोर अरनबुरु
जॉनर - रोमांस
लैंग्वेज - स्पैनिश
कहानी - ये स्पेन की फिल्म है। इस फिल्म में 'अडेला' नाम की महिला की कहानी दिखाई गई है, जिसे अचानक पता चलता है कि वह इंटरसेक्स है। फिल्म उसकी अपनी पहचान को खोजने के इमोशनल सफर को दिखाती है।
8. आडु 3
ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5
फिल्म/सीरीज - फिल्म
एक्टर्स - जयसूर्या, विजय बाबू, सनी वेन
जॉनर - कॉमेडी फैंटसी
लैंग्वेज - मलयालम
कहानी - शाजी पापन और उनकी अजीबोगरीब गैंग एक बार फिर वापस आ रही है। इस बार वे एक ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं जो जितनी सीरियस है, उतनी ही मजाकिया भी।
9. बाइकर
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
फिल्म/सीरीज - फिल्म
एक्टर्स - शारवानंद, अतुल कुलकर्णी, मालविका नायर
जॉनर - फैमिली स्पोर्ट्स ड्रामा
लैंग्वेज - तेलुगू
कहानी - अगर आपको डर, तनाव और रोमांच पसंद है तो ये फिल्म आपके लिए है। इसमें मोटोक्रॉस रेसिंग की खतरनाक दुनिया और रेसर्स के बीच की कड़ी टक्कर दिखाई गई है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


