Friday Box Office Report: 'मिर्जापुर' के सैलाब में बही 'टॉक्सिक', सीना ताने खड़ी रही 'इरुमुडी'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वीकेंड में तो हमेशा ही फिल्मों के कलेक्शन में शानदार उछाल आता है। लेकिन हम वीकेंड से पहले यानी फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Friday box office report Mirzapur  toxic irumudi collection
फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन निकला आगे

Friday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में पहले ही अपना जलवा बिखेर रही थीं, वहीं आज 'मिर्जापुर: द मूवी' भी रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर आते ही कालीन भैया और मुन्ना भैया ने बवाल मचा दिया है। इसके रिलीज होने से साफ है कि पहले से बॉक्स ऑफिस पर मौजूद 'टॉक्सिक', 'आवारापन 2', 'इरुमुडी' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' जैसी फिल्मों की कमाई पर यकीन फर्क पड़ने वाला है। इन सबके बीच कमाई को लेकर टक्कर देखने को मिलेगा। ऐसे में इस बार फ्राइडे का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास रहा। वीकेंड में तो हमेशा ही फिल्मों के कलेक्शन में शानदार उछाल आता है। लेकिन हम वीकेंड से पहले यानी फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। तो चलिए देखते हैं किसने कितना कमाया...

'मिर्जापुर' ने आते ही निकाली बाकी फिल्मों की हेकड़ी

'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई की है। 'मिर्जापुर: द मूवी' के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 'मिर्जापुर: द मूवी' ने शुक्रवार को खबर लिखने तक 24.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े बेहद शानदार होंगे।

दसवें दिन 'टॉक्सिक' की निकली हवा

साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए आज दस दिन हो गए हैं।'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन से इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली। फिल्म में यश की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, मूवी को निगेटिव रिव्यू का भी सामना करना पड़ रहा है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'टॉक्सिक' ने शुक्रवार को 1.75 करोड़ की नेट कमाई की। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 241.05 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 328.45 करोड़ हो गया है।

इरुमुडी ने दूसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?

रवि तेजा का फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिया है । 'इरुमुडी' ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। फिल्म ने फर्स्ट वीक 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'इरुमुडी' ने 15वें दिन 4.65 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 154.40 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये हो गया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'मिर्जापुर' के सैलाब में बही 'टॉक्सिक', सीना ताने खड़ी रही 'इरुमुडी'