फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन निकला आगे, 'टॉक्सिक' का गेम हुआ खराब, 'आवारापन 2'-'इरुमुडी' ने मचाई धूम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में रहा।

friday box office Report
फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Friday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। वीकेंड पर तो फिल्मों के कलेक्शन में उछाल आता ही है, लेकिन इससे पहले उनका क्या हाल है ये जानने के लिए हर कोई एक्साइटेड होता है। ऐसे में शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में रहा। इस लिस्ट में 'टॉक्सिक', 'आवारापन 2', 'इरुमुडी' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' जैसी फिल्में शामिल हैं। तो चलिए देखते हैं किसने कितना कमाया...

फ्राइडे को 'टॉक्सिक' ने कितनी की कमाई?

साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए आत तीन दिन हो गए हैं। इस मूवी को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त बज बना हुआ था। 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन से इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली। यहां तक रक्षाबंधन की छुट्टी का भी कोई फायदा नहीं मिला।

टॉक्सिक

'टॉक्सिक' का इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'टॉक्सिक' ने फ्राइडे को 26.60 करोड़ की नेट कमाई की। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ हो गया है। जबकि, भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 197.70 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 221.45 करोड़ हो गया है।

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस

'आवारापन 2' का कैसा रहा तीसरा फ्राइडे?

'आवारापन 2' के साथ सिनेमा घरों में 'बंटवारा 1947' रिलीज हुई थी, जो बुरी तरह फ्लॉप रही। इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले वीक में 113.50 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते इसने 30.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'आवारापन 2' ने 15वें दिन, 1.20 करोड़ की नेट कमाई की। इसने भारत में कुल नेट कमाई 145.45 करोड़ हो गई है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 205.35 करोड़ तक पहुंच गया है।

विश्वनाथ एंड सन्स ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?

सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। पहले वीक में फिल्म ने 81.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 27.55 करोड़ रुपये रहा। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तीसरे फ्राइडे 1.92 करोड़ की नेट कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 111.07 करोड़ और वर्ल्डवाइड इसकी कुल ग्रॉस कमाई 189.78 करोड़ हो गई है।

इरुमुडी ने दूसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?

रवि तेजा का फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है । फिल्म ने फर्स्ट वीक 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। बता दें कि इसे रक्षाबंधन की छुट्टा का फायदा मिला और इसकी कमाई में तेजी देखी गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'इरुमुडी' ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 9.70 करोड़ की नेट कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 101.85 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 136.70 करोड़ रुपये हो गया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसुस्त पड़ी 'टॉक्सिक', जानें- 'आवारापन 2', ‘इरुमुडी’, 'विश्वनाथ एंड सन्स' का हाल