Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडFour More Shots Please Actress Kirti Kulhari confirm her romance with Rajeev Siddhartha after divorce in 2016
साल 2016 में हुआ था तलाक, अब ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के इस एक्टर को कर रही हैं डेट कीर्ति कुल्हारी

साल 2016 में हुआ था तलाक, अब ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के इस एक्टर को कर रही हैं डेट कीर्ति कुल्हारी

संक्षेप:

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ की एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वो किसे डेट कर रहे हैं।

Jan 02, 2026 10:59 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी को जानते हैं? उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का फेस रिवील किया है। बता दें, साल 2016 में कीर्ति ने एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी और शादी के पांच साल बाद अनाउंस किया था वह अपने पति से अलग हो रही हैं। वहीं साहिल से अलग होने के नौ साल बाद उन्होंने बताया कि वह ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के ही एक एक्टर को डेट कर रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
कीर्ति कुल्हारी

कौन हैं कीर्ति के बॉयफ्रेंड?

उनके बॉयफ्रेंड का नाम राजीव सिद्धार्थ है। कीर्ति ने शुक्रवार के दिन अपने इंस्टाग्राम पर राजीव के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, ‘एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है…। हैप्पी न्यू ईयर, हैप्पी 2026 सभी को।’

कीर्ति कुल्हारी ने अपने रोमांस को पब्लिक किया

उन्होंने राजीव के साथ कार सेल्फी, ट्रेवल फोटोज, सिर पर किस करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं और बताया कि ये उनके राजीव सिद्धार्थ के साथ बिताए यादगार पल हैं।

कैसी थी कीर्ति की पहली शादी?

कीर्ति ने कभी ये नहीं बताया कि वह अपने पति से अलग क्यों हुईं। हालांकि उन्होंने एक बार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में ये जरूर बताया था कि उनके पति कैसे थे। उन्होंने कहा था, “मेरी शादी ने मेरे करियर को नई उड़ान दी थी मेरे पति फिल्मों के बारे में मुझसे कहीं ज्यादा जानते हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। हम एक साथ फिल्म देखते हैं और चीजों पर बात करते हैं। मैं एक इंसान और एक एक्टर के तौर पर बहुत आगे बढ़ी और शादी से पहले मेरे मन में जो भी डर थे, वह सब उन्होंने खत्म कर दिए। उन्होंने मुझे बहुत अच्छे से सपोर्ट किया और मुझे आज जहां मैं हूं, वहां तक पहुंचने में मदद की। मेरे ससुराल वालों ने भी मेरा बिना सोचे-समझे साथ दिया, जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?
ये भी पढ़ें:8.6 IMDb रेटिंग वाली ये कोरियन रोमांटिक सीरीज, नेटफ्लिक्स पर कर रही है ट्रेंड
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।