बुरी तरह पिटी थी मार्वल की यह फिल्म, एंडगेम के जरिए हुई थी इस सुपरहीरो की वापसी
कम लोग जानते हैं कि मार्वल की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इसके बाद मार्वल ने सालों तक इस किरदार पर कोई प्रोजेक्ट नहीं किया।

मार्वल मूवीज के यूं तो सभी सुपरहीरोज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन MCU का एक सुपरहीरो ऐसा भी है, जिसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। यह फिल्म इतनी बड़ी फ्लॉप रही थी कि दोबारा कभी इस सुपरहीरो का कहीं कोई जिक्र ही नहीं आया। कौन सा था यह सुपरहीरो और मार्वल मूवीज में इसकी जगह आखिर क्यों छिन गई? चलिए जानते हैं। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि कैसे मार्वल ने 'एवेंजर्स एंडगेम' के जरिए इस किरदार का कमबैक करवाया था, लेकिन बहुत कम लोगों ने इस पर ध्यान दिया।
एंडगेम में कहां पर हुई थी एंट्री?
मार्वल की साल 2019 में आई मेगाबजट मूवी 'एवेंजर्स एंडगेम' में की IMDb पर रेटिंग 8.4 रही थी। फिल्म का बहुत जबरदस्त बज बना हुआ था और इसके फाइनल वॉर वाले सीन में एक बत्तख जैसा दिखने वाला सुपरहीरो नजर आया था। हाथ में बड़ी सी बंदूक थामे एवेंजर्स के पीछे चलते इस सुपरहीरो की तस्वीरें और क्लिप काफी शेयर किए गए और लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि आखिर यह किरदार कौन है? यही था मार्वल का वह किरदार (हावर्ड द डक) जिसकी फिल्म साल 1986 में आई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।
कौन है मार्वल में हावर्ड द डक?
कम लोग जानते हैं कि 'हावर्ड द डक' मार्वल कॉमिक का ही एक किरदार है। साल 1980 के दशक में इस पर एक फिल्म भी बनी थी, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। गोल्ड रास्पबेरी अवॉर्ड्स में इस मूवी को सबसे खराब फिल्म, सबसे खराब कहानी और सबसे खराब विजुअल इफैक्ट्स के लिए क्रिटिसाइज किया गया। इसके बाद हावर्ड द डक करीब 30 साल के लिए बड़े पर्दे से गायब हो गया। लेकिन इसके बाद मार्वल ने एवेंजर्स एंडगेम जैसी बड़ी फिल्म में अचानक एंट्री दिलाकर सभी को हैरत में डाल दिया।
एवेंजर्स एंडगेम में कहा है सीन?
अगर आपने एवेंजर्स एंडगेम में 'हावर्ड द डक' वाला सीन मिस कर दिया था तो यह आपको फिल्म में क्लाइमैक्स वॉर वाले सीन से थोड़ा पहले 2 घंटे 42 मिनट पर नजर आता है। कम लोग जानते हैं कि 'हावर्ड द डक' मार्वल की पहली फिल्म थी। बात फिल्म की कहानी की करें तो इंसानों की तरह रहने और बात करने वाला एक बत्तख उस वक्त दुनिया को बचाने के लिए लड़ता है, जब पृथ्वी पर एलियन्स का हमला हो जाता है। अब देखना यह है कि एवेंजर्स एंडगेम के बाद क्या मार्वल अपने इस किरदार का कमबैक करवाने की सोच रहा है?


