सलमान खान की हत्या के मकसद से की गई थी फायरिंग! एक्टर के बॉडीगार्ड का कोर्ट में दावा

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Salman Khan: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना पर अब दबंग खान के बॉडीगार्ड ने एक शॉकिंग दावा किया है। बॉडीगार्ड का दावा है कि गोलीबारी सलमान की हत्या के मकसद से की गई थी।

सलमान खान की हत्या के मकसद से की गई थी फायरिंग! एक्टर के बॉडीगार्ड का कोर्ट में दावा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अप्रैल 2024 में हुई फायरिंग को लेकर अब एक और शॉकिंग बात सामने आई है। सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड ने मुंबई की एक विशेष अदालत को बताया है कि यह फायरिंग सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि सलमान को जान से मारने की कोशिश थी। मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई थी और कोर्ट में पहले गवाह के तौर पर इस बॉडीगार्ड के बयान दर्ज किए गए हैं। सलमान के बॉडीगार्ड इस पूरे मामले के शिकायतकर्ता भी हैं। जानकारी के मुताबिक यह गवाही इस पूरे मामले के ट्रायल में एक अहम मोड़ ला सकती है।

बिल्डिंग की तरफ फायरिंग कर रहे थे हमलावर

समाचार एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉडीगार्ड ने कोर्ट के सामने 14 अप्रैल 2024 की सुबह का पूरा घटनाक्रम बताया था। उसने बताया कि वह 13 अप्रैल की शाम 7 बजे से अपनी नाइट शिफ्ट पर था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों के चलते उस वक्त सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बॉडीगार्ड ने अपनी गवाही में कहा कि सुबह करीब 4 बजे सिक्योरिटी टीम को पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं। जब उन्होंने CCTV स्क्रीन पर देखा, तो हेलमेट पहने दो लोग बाइक पर सवार थे। ये लोग बिल्डिंग की तरफ फायरिंग कर रहे थे।

हमले के वक्त बेडरूम में ही थे सलमान खान

कोर्ट में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर महेश मुले द्वारा पेश किए गए CCTV फुटेज को देखने के बाद गवाह ने हमलावरों की पहचान की। बॉडीगार्ड ने बताया कि हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की और फिर आई लव बांद्रा पॉइंट और महबूब स्टूडियो रोड की तरफ भाग गए। बॉडीगार्ड ने कोर्ट में जोर देकर कहा कि यह फायरिंग सीधे तौर पर सलमान खान को मारने की कोशिश थी। बॉडीगार्ड ने यह भी जानकारी दी कि हमले के वक्त सलमान खान पहली मंजिल पर अपने बेडरूम में मौजूद थे।

बॉडीगार्ड को नहीं थी धमकियों की जानकारी

बॉडीगार्ड ने साफ किया कि आवाज सुनते समय वह सिक्योरिटी केबिन में था, हालांकि उसे उन धमकियों की जानकारी नहीं थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस जांच और कोर्ट की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ रही है। शनिवार को एक और गवाह ने कोर्ट को बताया कि वह लॉबी में बैठा था और उसने फायरिंग नहीं देखी, लेकिन मौके के पास कारतूस के खोखे देखे थे। यह गवाल पुलिस गार्ड है। पुलिस के मुताबिक विक्की गुप्ता और सागर पाल ने बाइक पर आकर फायरिंग की थी, जबकि मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी ने हमले से 2 दिन पहले रेकी कर वीडियो अनमोल बिश्नोई को भेजा था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।