फिनलैंड के राष्ट्रपति को पसंद आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर, बोले-अब सीक्वल का इंतजार

Mar 08, 2026 11:00 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

रणवीर सिंह की धुरंधर दुनियाभर में मशहूर है। हाल में फिनलैंड के राष्ट्रपति ने भी भारत दौरे से पहले फिल्म को देखा और अब खूब तारीफ की। राष्ट्रपति को धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 19 मार्च को दस्तक दे रही है।

फिनलैंड के राष्ट्रपति को पसंद आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर, बोले-अब सीक्वल का इंतजार

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना ली है। धुरंधर 2 का भी ट्रेलर धूम मचा रहा है। ऐसे में फिल्म के सीक्वल को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। धमाकेदार ट्रेलर के बाद अब ऑडियंस फिल्म रिलीज के इंतजार में है। यहां तक कि फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भी सीक्वल में हमजा की असली कहानी देखना चाहते हैं। हाल में भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति ने फिल्म के बारे में बात की और बताया कि उन्हें ये फिल्म कैसी लग रही है।

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी धुरंधर

न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में फिनलैंड के राष्ट्रपति ने बताया कि भारत आने से पहले उनके बेटे ने उन्हें सुझाव दिया था कि उन्हें धुरंधर देख लेनी चाहिए। उन्होंने ये फिल्म देखी और उन्हें पसंद आई। राष्ट्रपति ने फिल्म देखने के बाद कहा कि उन्हें ये कहानी पसंद आई। वो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को सपोर्ट करते हैं। अब अलेक्जेंडर स्टब ने कह दिया कि वो भी धुरंधर 2 का इंतज़ार कर रहे है।

धुरंधर 2 का ट्रेल

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर का ये बयान धुरंधर 2 के ट्रेलर के दौरान आया है। ट्रेलर को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। इस बार हमज़ा के साथ जसकीरत सिंह रंगी के किरदार को दिखाया जाएगा। ट्रेलर जबरदस्त है और ऑडियंस का अच्छा रिएक्शन सामने आया है। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस पार्ट में संजय दत्त के किरदार चौधरी असलम, आर माधवन का किरदार भारी पड़ने वाला है। फिल्म का म्यूजिक पहले से भी ज्यादा शानदार माना जा रहा है। सीक्वल में यालीना के किरदार के हाथ में बंदूक देखी जा सकती है। ट्रेलर को कुछ ही घंटों में कई मिलियन व्यूज मिले हैं।

फिल्म का इंतजार

बता दें, धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है। दुनियाभर में लोग रणवीर के किरदार हमजा की कहानी जानना चाहते हैं। ये फिल्म करीब 11 दिन बाद 19 मार्च को रिलीज हो रही है। ऑडियंस को फिल्म की कहानी से ज्यादा उम्मीदें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म के दोनों पार्ट्स एक साथ ही शूट किए गए थे। लेकिन फिल्म को मिली जबरदस्त सफलता के बाद दूसरे पार्ट के कुछ सीन दोबारा शूट किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में यामी गौतम भी नजर आने वाली हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।