ट्रेन पर असली में किए गए थे ये जानलेवा स्टंट, इस सीन में साफ नजर आता है स्टंटमैन का चेहरा

ट्रेन पर असली में किए गए थे ये जानलेवा स्टंट, इस सीन में साफ नजर आता है स्टंटमैन का चेहरा

संक्षेप:

आज के वक्त में जहां VFX की मदद से मुश्किल से मुश्किल सीन कर लिया जाता है, वहीं एक वक्त था जब इस तरह के सीन करना जान मुसीबत में डालने जैसा हुआ करता था।

Oct 14, 2025 12:11 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

फिल्में बनाना आज के वक्त में महंगा जरूर हो गया है, लेकिन उसी हिसाब से तकनीक ने चीजें आसान भी कर दी हैं। एक वक्त था जब हर सीन या तो असल में हीरो को करना पड़ता था, या फिर उसका बॉडी डबल या स्टंटमैन वो करते थे। इसमें काफी रिस्क होता था। जहां आज VFX और CGI की मदद से चीजें आराम से कर ली जाती हैं, वहीं एक फिल्म ऐसी थी जिसमें ना सिर्फ बॉडी डबल ने हीरो वाले सीन किए, बल्कि कैमरा वर्क ठीक नहीं हो पाने के चलते फिल्म में साफ नजर भी आता है कि स्क्रीन पर नजर आ रहा शख्स हीरो नहीं बल्कि स्टंटमैन है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विनोद-शत्रुघ्न के बॉडी डबल ने किए थे सभी सीन

हम बात कर रहे हैं साल 1980 में आई फिल्म 'बॉम्बे 405 माइल्स' की। फिल्म में विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, जीनत अमान, अमजद खान और प्राण जैसे सितारों ने काम किया था। पूरी फिल्म में विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा के कई एक्शन सीन देखने को मिलते हैं। फिल्म में पहाड़ से बाइक को ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर उतारने से लेकर चलती मालगाड़ी पर चढ़ने जैसे कई खतरनाक सीन थे। लेकिन टेक्नोलॉजी उतनी विकसित नहीं होने की वजह से ये सारे सीन मेकर्स को असल में शूट करने पड़े थे।

असली ट्रेन पर किए गए थे सभी खतरनाक स्टंट

क्योंकि एक सीक्वेंस में ट्रेन वाला सीन काफी वक्त तक रहता है, तो आपको बता दें कि यहां शाहरुख खान की पठान जैसा मामला नहीं था। ना तो ट्रेन और ना ही बाकी चीजें VFX से बनी थीं, सब कुछ रियल था और पूरी शूटिंग मुंबई से पुणे वाले ट्रैक पर एक ट्रेन चलाकर की गई थी। मेकर्स ने रेलवे से बात करके ट्रैक और ट्रेन कुछ वक्त के लिए किराए पर ली थी और इसके बाद चलती ट्रेन से जुड़े सभी सीक्वेंस शूट किए गए थे जिसमें ट्रेन पर दौड़ने से लेकर चलती बाइक छोड़कर ट्रेन पर चढ़ने जैसे सीन शामिल थे।

फिल्म में साफ नजर आते हैं स्टंटमैन के चेहरे

लेकिन ज्यादातर सीन विनोद और शत्रुघ्न नहीं बल्कि उनके बॉडी डबल ने किए थे। फिल्म में कई जगहों पर ये सीन साफ नजर आते हैं। अगर ध्यान से सीन स्लो करके देखा जाए तो फिल्म में कई जगह पर विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा की जगह बाइक पर दूसरे ही लोग बैठे नजर आते हैं, ये कोई और नहीं बल्कि दोनों ही स्टार्स के बॉडी डबल थे। विनोद और शत्रुघ्न ने ज्यादातर सीन बस स्टूडियो में बैठकर उनके क्लोजअप शॉट कर दिए थे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।