बहारों फूल बरसाओ…इस गाने ने अलग कैटेगरी में जीते थे तीन अवॉर्ड, फिर हुआ विवाद, गीतकार को जानते हैं आप?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला पर फिल्माए गाने ‘बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है’ ने जीते थे तीन अवॉर्ड। देव आनंद की गाइड को दी थी टक्कर। अवॉर्ड को लेकर हुआ था विवाद। इस अमर गीत को लिखने वाले गीतकार को जानते हैं आप?

baharon phool barsao

1966 एक फिल्म आई थी सूरज। इस म्यूजिकल हिट फिल्म में राजेंद्र कुमार और वैजंयती माला ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी एक राज दरबार और महाराजा की थी। बाद में एक जबरदस्त ट्विस्ट के साथ फिल्म का एंड होता है। लेकिन इस फिल्म का एक गाना ऑडियंस के साथ दशकों तक चलता है। शादी हो या प्रेम का इजहार करना, ये गाना उस दौर की ऑडियंस के लिए खास बन गया था। खास बात ये भी है कि जब 1967 में फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी हुई तो एक गाने के लिए तीन शख्स को तीन अलग केटेगरी में अवॉर्ड मिले। वो गाना था ‘बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है’।

फिल्म के एक गाने ने दिलाई पहचान

ये वो दौर था जब राजेंद्र कुमार इंडस्ट्री के सिल्वर जुबली स्टार थे। उन्होंने ही प्रोड्यूसर एस कृष्णमूर्ति को फिल्म सूरज बनाने का आईडिया दिया था। कुछ समय बाद फिल्म बनी और म्यूजिक बनाने की जिम्मेदारी शंकर जयकिशन को दी गई। इस फिल्म के लिए हसरत जयपुरी ने एक से बढ़कर एक गाने तैयार किए। यादगार म्यूजिक बनाया। फिल्म में कुल 7 गाने थे। लेकिन सिर्फ एक गाने ने फिल्म को हमेशा के लिए खास बना दिया। वो गाना था ‘बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है’। बताया जाता है कि कई दशकों तक शादियों में बारात आने पर यही गाना बजाया जाता था। इस गाने के बिना शादियां अधूरी मानी जाती थी। उस साल की बिनाका गीतमाला की एनुअल लिस्ट में ये गाना नंबर 1 पर था। इस गाने के लिए तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते गए थे जिसपर विवाद भी हुआ था।

अवॉर्ड को लेकर हुआ था विवाद

फिल्म सूरज के इस गाने के लिए तीन फिल्म फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते गए थे। हसरत जयपुरी को ‘बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है’ जैसे गीत लिखने के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट चुना गया था। इस गाने को अपनी आवाज में गाने के लिए मोहम्मद रफी ने बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड जीता और म्यूजिक देने वाली जोड़ी शंकर-जयकिशन ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। लेकिन उस समय देव आनंद की गाइड साल की बेस्ट फिल्म चुनी गई थी। गाने भी सुपरहिट थे। ऐसे में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवॉर्ड को लेकर विवाद सामने आया था। लोगों का कहना था फिल्म गाइड के गानों के लिए ये अवॉर्ड SD बर्मन को दिया जाना चाहिए था। लेकिन इस विवाद पर किसी ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी और अवॉर्ड शंकर-जयकिशन की झोली में ही रहा।

आज भी अमर है गाना

मोहम्मद रफी की आवाज में ये गाना खूब मशहूर हुआ, गाने के गीत जैसे गानों में घुल जाते। इस गाने की इतनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसी म्यूजिक पर एक इंग्लिश गाना भी ‘ऑलदो वी आर आपार्ट’ भी बना जिसे मोहम्मद रफी ने ही गाया था। राजेंद्र और वैजयंती माला पर फिल्माया गाना ‘बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है’ आज भी पसंद किया जाता है। सूरज उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और राजेंद्र कुमार के करियर की आखिरी सिल्वर जुबली हिट।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।