शोले के इस एक्टर को काम के बदले पैसे नहीं, दे दी गई थी फ्रिज, आज भी अपने पास रखे हैं ये लक्ज़री आइटम

Mar 31, 2026 02:32 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

कल्ट क्लासिक फिल्म शोले के सभी किरदार हिट थे। लेकिन इस एक एक्टर को फिल्म में काम करने के लिए मोटे पैसे नहीं बल्कि फ्रिज दे दिया था। यही उनकी फीस थी। उस समय एक फ्रिज की कीमत ज्यादा मानी जाती है और ये एक लक्ज़री आइटम था।

शोले के इस एक्टर को काम के बदले पैसे नहीं, दे दी गई थी फ्रिज, आज भी अपने पास रखे हैं ये लक्ज़री आइटम

15 अगस्त 1975 को रिलीज ही अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले हिंदी सिनेमा की पहचान मानी जाती है। पिछले करीब 50 सालों से ये फिल्म कहानी और किरदारों के लिए याद की जाती है। जय, वीरू, बसंती, गब्बर, सांभा, कालिया भी खूब मशहूर हुए। इनके अलावा एक छोटा सा किरदार और था जिसमें मरने पर थिएटर में बैठी ऑडियंस ने जरूर आंसू बहाए होंगे। एक किरदार था अहमद का जिसे 16 साल के सचिन पिलगांवकर ने निभाया था। वो बूढ़े और अंधे एके हंगल के पौते के किरदार में थे जिसे गब्बर मौत दे देता है। इस किरदार को निभाने के लिए सचिन को फीस के बदले मिला था वो बेहद खास था।

शोले की फीस के बदले मिला फ्रिज

सचिन पिलगांवकर 5 साल की उम्र से मराठी और हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। बचपन में ही नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। सचिन ने शोले में अहमद का किरदार निभाता था।गब्बर इस रोल की हत्या कर देता है। इस छोटे से रोल के लिए एक्टर को पैसे नहीं मिले थे बल्कि फ्रिज मिला था। दरअसल, 70 के दशक में फ्रिज होना या देना बहुत बड़ी लक्ज़री मानी जाती है। जैसे आज के समय की कोई ब्रांडेड गाड़ी। वैसे ही उस समय में फ्रिज दिया जाता था। सचिन को शोले के लिए फ्रिज फीस के बदले में मिला था। 1975 में एक मीडियम साइज फ्रिज की कीमत 3 से 5 हजार के अंदर थी। तो सचिन अपने घर पैसे नहीं फ्रिज लाए थे जो आज भी उनके पास है।

sachin pilgaonkar

जीते दो नेशनल अवॉर्ड

सचिन 5 साल की उम्र से काम कर रहे हैं। 1963 में उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपनी मराठी फिल्म हा मजा मार्ग एकला के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था। 1971 में अजब युझे सरकार के लिए भी नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था। सचिन ने अपने फिल्मी करिया में एक्टिंग करने के साथ डायरेक्शन में भी किस्मत अजमाई, सिगिंग की। शोज बनाए।

सचिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ सत्ते पे सत्ता, बालिका वधु, अंखियों के झरोखे से, जुदाई, गीत गाता चल जैसी शानदार फिल्मों में काम किया और अब भी एक्टिंग में एक्टिव हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।