
धुरंधर से मिडिल ईस्ट में हटेगा बैन? फिल्म प्रोड्यूसर्स ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखकर की ये अपील…
धुरंधर मिडिल ईस्ट कंट्रीज में बैन है इस वजह से इसको काफी घाटा हो चुका है। अब प्रोड्यूसर्स असोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह इस मामले में दखल दें क्योंकि यह फ्रीडम ऑफ स्पीच का हनन है।
धुरंधर मिडिल ईस्ट में बैन होने पर तगड़ा लॉस उठा चुकी है। अब इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स असोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। असोसिएशन की अपील है कि बैन हटाने के लिए हस्तक्षेप करें। बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर की रिलीज कई मिडिल ईस्ट देश जैसे यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब बैन है। डिस्ट्रिब्यूटर्स और ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि फिल्म यहां रिलीज होती तो कम से कम 100 करोड़ की कमाई हो जाती।
प्रोड्यूसर्स ने पीएम से की ये अपील
IMPPA ने लेटर में लिखा है, 'हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि फिल्म धुरंधर पर खाड़ी देशों यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब की तरफ से लगाए गए एकतरफा और बेवजह के प्रतिबंध के मामले में आप दखल दें। हमारे सदस्य निर्माता ने यह फिल्म बनाई है और इसे भारतीय सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही रिलीज किया गया है। इन देशों का लगाया गया बैन हमारे निर्माता की अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने जैसा है, खासकर तब जब यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर सामने आई है।'
पाकिस्तान में भी फिल्म का क्रेज
धुरंधर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी भाषा की फिल्म बन चुकी है। पाकिस्तान में भी यह मूवी बैन है और वहां धुरंधर को लेकर काफी क्रेज है। सोशल मीडिया पर वहां के कई दर्शक यह बात कुबूल चुके हैं कि धुरंधर का पायरेटेड वर्जन देखा और उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई। मिडिल ईस्ट कंट्रीज का मानना है कि धुरंधर पॉलिटिकली सेंसिटिव फिल्म है। साथ ही इसमें पाकिस्तान की छवि गलत तरीके से दिखाई गई है।
धुरंधर की बंपर कमाई
बात करें धुरंधर की कमाई की तो 8 जनवरी तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1250 करोड़+ रुपये वर्ल्डवाइड पहुंच चुका है। अभी भी थिएटर्स में लोग यह मूवी देखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि 30 जनवरी को यह ओटीटी पर आ जाएगी। धुरंधर का पार्ट 2 मार्च 19 को रिलीज हो रहा है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




