मेरी किस्मत में तू नहीं शायद…इस मशहूर शायर ने लिखा था गीत, एक फिल्म के लिए 3 गीतकारों ने लिखे गाने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म प्रेम रोग के गाने ‘मेरी किस्मत में तू नहीं शायद’ इस शायर से लिखवाया गया था। 3 गीतकारों ने लिखे थे फिल्म के सभी गीत। आपका कौनसा फेवरेट है?

prem rog song meri kismat me tu nhin shayad
प्रेम रोग गाना मेरी किस्मत में तू नहीं शायद

राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में बनाई जिसमें सामाजिक मुद्दे को खूबसूरती से उठाया हो। उनकी इन्हीं खूबसूरत फिल्मों की लिस्ट में एक फिल्म प्रेम रोग भी है जो 1982 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋषि कपूर लीड रोल में थे और उनके साथ मनोरमा के किरदार में थीं पद्मिनी कोल्हापुरे। इस फिल्म के गानों के लिए ऑडियंस में एक अलग तरह की दीवानगी देखी गई। फिल्म में एक गाना है 'मेरी किस्मत में तू नहीं शायद'। इस गाने की फील अलग है। क्या आप जानते हैं इस गाने को किस गीतकार ने लिखा था?

प्रेम रोग के गानों को लिखने वाले गीतकार

फिल्म प्रेम रोग में पद्मिनी कोल्हापुरे और ऋषि कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी को पसंद किया गया। फिल्म एक विधवा की प्रेम कहानी और उसकी दूसरी शादी पर आधारिक थी। इस फिल्म ने उस समय की ऑडियंस को खूब प्रभावित किया था। लेकिन इसके गानों की अलग जगह है। फिल्म के डायरेक्टर राज कपूर संगीत प्रेमी थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में सिर्फ इसलिए बनाई क्योंकि उन्हें किसी का म्यूजिक पसंद आ गया। म्यूजिक को दुनिया को सुनाने के लिए फिल्म तो चाहिए। इसलिए फिल्म बना दी गई। राज कपूर को संगीत की अच्छी समझ थी। इसलिए उन्होंने फिल्म प्रेम रोग के गाने एक नहीं बल्कि 3 अलग गीतकारों से लिखवाए थे। संगीत दिया था लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने।

प्रेम रोग का गाना मेरी किस्मत में तू नहीं शायद

फिल्म में ऋषि कपूर पर फिल्माया एक गाना है ‘मेरी किस्मत में तू नहीं शायद’ अलग एहसास महसूस करवाता है। इस गाने को लता मंगेशकर और सुरेश वाडकर ने गाया था। गाने के बोल एक मशहूर उर्दू शायर ने लिखे थे जिनका नाम है अमीर कजलबाश। इन्होंने एकाध फिल्मों के लिए ही गीत लिखे जिसमें से ये वाला सबसे ज्यादा मशहूर हुआ। ये गाना आज भी ऑडियंस का फेवरेट है।

फिल्म के लिए थे 3 गीतकार

फिल्म प्रेम रोग में कुल 6 गाने थे। फिल्म का गाना 'भंवरे ने खिलाया फूल, फूल को ले गया राजकुंवर', इस गाने को पंडित नरेंद्र शर्मा ने लिखा था। इसके बाद 'मैं हूं प्रेम रोगी', 'मोहब्बत है क्या चीज', 'ये प्यार था ता कुछ आयर था' और 'ये गलियां ये चौबारा' संतोष आनंद ने लिखे थे। इन सभी गानों को लता मंगेश्कर और सुरेश वाडकर ने आवाज दी थी।

प्रेम रोग ने जीते अवॉर्ड्स

फिल्म प्रेम रोग के लिए राज कपूर ने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एडिटिंग के लिए अवॉर्ड जीता, पद्मिनी कोल्हापुरे बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्म के गाने 'मोहब्बत है क्या चीज' के लिए संतोष आनंद ने बेस्ट गीतकार का अवॉर्ड जीता।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमेरी किस्मत में तू नहीं शायद…इस मशहूर शायर ने लिखा था गीत