मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता… जानिए किसने लिखा था ये खूबसूरत गाना, लता मंगेशकर की दूसरी बहन ने गाया
हिंदी सिनेमा में जय मां संतोषी नाम की एक फिल्म बनी थी। इस फिल्म के एक गाने ‘मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की' ने अलग पहचान बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को लिखने वाला गीतकार कौन था?

हिंदी सिनेमा में कई मैथोलोजिकल फिल्में बनी जिन्हें ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन मिला है। लेकिन 1975 में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका आकर दिया। कम बजट की इस फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन किया था। फिल्म का नामा था ‘ जय संतोषी मां’। फिल्म की कहानी एक भक्त और संतोषी मां पर बेस्ड थी। इस कहानी के साथ फिल्म के गानों ने भी लोगों के मन में श्रद्धा भाव पैदा कर दिया था। फिल्म का गाना ‘मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की’ ये गाना महिलाओं की पूजा का हिस्सा बन गया था। इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने अपने करियर में ऐतिहासिक गीत लिखे।
फिल्म की धांसू कमाई
70 का दशक था और अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना हिंदी इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। उस समय बन रही एक्शन, रोमांटिक, ड्रामा फिल्मों में यही एक्टर काम कर रहे थे। फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही थीं। इन बड़े एक्टर्स की फिल्मों के बीच छोटे बजट की फिल्मों को वैसी ऑडियंस नहीं मिलती थी। लेकिन इन सुपरस्टार्स एक्टर्स के समय में एक ऐसी फिल्म आई जिसके कम बजट और छोटे एक्टर्स के काम ने कमाल कर दिया। इस फिल्म का नाम था जय संतोषी मां। 1975 में आई इस फिल्म ने इस फिल्म को 15 लाख के बजट के अंदर बनाया गया था और उस समय कमाई हुई थी 5 करोड़। इस फिल्म के भक्ति भरे गानों ने अलग पहचान बनाई।
फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना
फिल्म में कुल 7 गाने थे। इनमें से 'मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की' इस गाने को ऊषा मंगेशकर ने गाया था। और लिखा था कवि प्रदीप ने। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'जय संतोषी मां' कवि प्रदीप ने गाया था। फिल्म के इन गानों को आज भी माता के पूजन और आरती के दौरान हिस्सा बनाया जाता है। वो कवि प्रदीप ही थे जिन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों जैसा देशभक्ति गीत लिखा था। इसके अलावा उनके लिखे गीतों ने हिंदी सिनेमा को नई पहचान दिलाई।
फिल्म के नाम कई रिकॉर्ड
फिल्म जय संतोषी मां का उस समय अलग रिकॉर्ड बना रही थी। थिएटर में फिल्म देखने जाने वाले लोग चप्पल बाहर उतार दिया करते थे। महिलाओं के लिए अलग शोज रखे जाते थे। ऐसा भी कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद देश में संतोषी मां के वृत रखने की प्रथा प्रचलित हुई।
फिल्म के कलाकार
जय संतोषी मां का डायरेक्शन विजय शर्मा ने किया और इस कहानी को R प्रियदर्शी ने लिखा था। फिल्म के कलाकारों की बात करें तो कनन कौशल, आशीष कुमार, अनीता गुहा, भारत भूषण, त्रिलोक कपूर समेत कई कलाकारों ने अहम किरदार निभाए।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


