Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडFauji Movie Prabhas Look Leaked Makers Warned to Take Legal Action on Fans
प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' से लीक हुआ उनका लुक, मेकर्स ने दी लीगल एक्शन की चेतावनी

प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' से लीक हुआ उनका लुक, मेकर्स ने दी लीगल एक्शन की चेतावनी

संक्षेप:

प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से प्रभास का लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

Aug 20, 2025 11:39 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' से उनका लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। प्रभास अभी अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की करीब आधी शूटिंग कर चुके हैं और इसी बीच अब फिल्म से उनका लुक रिवील हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को देखकर लगता है जैसे प्रभास की यह फोटो शूटिंग सेट पर कैमरा से सीधे ली गई हो। मेकर्स ने इस मामले में लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फौजी से लीक हुआ प्रभास का लुक

एक तरफ जहां प्रभास के फैंस अपने चहेते स्टार की अपकमिंग फिल्म की तस्वीरें देखकर एक्साइटेड हैं, वहीं दूसरी तरफ मैत्री मूवी मेकर्स ने एक बयान जारी करके इस तरह के मामलों में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वायरल तस्वीरों में प्रभास काफी लीन लुक में नजर आ रहे हैं, ऐसा लगता है कि उन्होंने 'फौजी' मूवी के लिए अपना काफी वेट लूज किया है। उन्होंने दाढ़ी काफी ज्यादा ट्रिम की हुई है, और बाल थोड़े बड़े रखे हैं। वायरल तस्वीरों में वह हाफ स्लीव टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई करेंगे फिल्म के मेकर्स

हनु राघवपुरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस 'मैत्री मूवी मेकर्स' ने जारी किए बयान में लिखा, "हमने गौर किया है कि आप बहुत सारे लोग प्रभास-हनु की फिल्म के सेट से तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। हम आपको बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और इस तरह से चीजों को लीक किया जाना टीम का हौसला तोड़ देता है। ऐसी तस्वीरों को शेयर करने वाले अकाउंट को रिपोर्ट करके ना सिर्फ उन्हें बंद करवाया जाएगा, बल्कि इसे साइबर क्राइम में गिना जाएगा, और उसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे।"

फिल्म फौजी की कहानी और कास्ट

हालांकि बावजूद इसके सोशल मीडिया पर ढेरों अकाउंट हैं जिन पर प्रभास की इस अपकमिंग फिल्म से उनका लुक साझा किया जा रहा है। बात फिल्म की करें तो प्रभास की इस अवेटेड मूवी की कहानी एक वॉर टाइम रोमांटिक ड्रामा होगी। मेकर्स के मुताबिक फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। प्रभास के अलावा इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जयप्रसाद भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।