Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडFatima Sana Shaikh Reveals This Aamir Khan Scene Made Her Realise They Cheat In Films
आमिर खान के इस सीन ने एहसास करवाया फिल्मों में धोखा देते हैं, फातिमा सना शेख बोलीं- भ्रम टूट गया

आमिर खान के इस सीन ने एहसास करवाया फिल्मों में धोखा देते हैं, फातिमा सना शेख बोलीं- भ्रम टूट गया

संक्षेप:

फातिमा सना शेख जो आमिर खान की फिल्म इश्क में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म से उनका एक बहुत बड़ा भ्रम टूट गया था।

Nov 20, 2025 10:19 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फातिमा सना शेख ने बतौर लीड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म दंगल से की थी। फिल्म सुपरहिट थी, लेकिन इससे पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने काम करना शुरू किया था। वह आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला की फिल्म इश्क में भी थीं जिसमें वह चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। अब फातिमा ने बताया कि उस फिल्म के बाद उन्हें पता चल गया कि फिल्म से कैसे सबको चीट करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समझ गई थी ये चीट करते हैं

फातिमा ने पूछा गया कि क्या उनकी इश्क फिल्म से कोई स्पेशल यादें है तो जूम से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘एक याद मुझे अच्छे से याद है कि कैसे फिल्म रियल नहीं होती है। जब वहां शूटिंग हो रही थी जिसमें आमिर पाइप पर लटके होते हैं। पहली बात तो वहां स्टंटमैन होता है। इसके बाद हाइट को चीट करने के लिए कैमरे को लो एंगल से दिखाया वो भी टेरेस के इंसाइड एज से। तो बतौर चाइल्ड मुझे एहसास हुआ कि ओह ऐसे ये लोग चीट करते हैं। मैं समझ गई थी। ये मेरे लिए बड़ा खुलासा था। मेरा भ्रम टूट गया।’

चाची 420 में भी किया काम

बता दें कि वो छत वाले सीन में काजोल के साथ जो छोटी बच्ची होती है वही फातिमा थीं। इसके अलावा वह चाची 420 में भी नजर आई थीं।

इस दौरान के एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए फातिमा ने कहा, ‘कमल हासन सर काफी प्यारे थे। मेरे लिए सिनेमा समझना ऑर्गैनिकली हो गया क्योंकि मैं चाइल्ड एक्टर थी। मैं सेट पर थी। मैं लोगों को मेकअप करते देखती और जो भी एक शॉट को करने में लगता।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।