Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडFarhan Akhtars production house demanded compensation of 40 crore from Ranveer Singh for exiting don 3
फरहान अख्तर की कंपनी ने रणवीर सिंह से मांगा 40 करोड़ का कंपनसेशन, डॉन 3 छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद

फरहान अख्तर की कंपनी ने रणवीर सिंह से मांगा 40 करोड़ का कंपनसेशन, डॉन 3 छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद

संक्षेप:

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म डॉन 3 से रणवीर सिंह के बाहर होने की खबर सामने आई थी। अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर से 40 करोड़ का कंपनसेशन मांगा है। दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।

Feb 09, 2026 08:29 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के लिए खबरों में बने हुए हैं। हाल में ये खबर सामने आई थी कि एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग के बाद ये फिल्म छोड़ दी थी। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर से 40 करोड़ के कंपनसेशन की मांग की है। डॉन 3 को लेकर प्रोडक्शन हाउस का खर्चा हुआ, समय की बर्बादी हुई जिस वजह से ये कंपनसेशन मांगा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रणवीर को देने होंगे 40 करोड़?

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से 40 करोड़ के नुकसान की मांग की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रोडक्शन हाउस ने अपनी कंपनी में काम कर रहे कई लोगों को नौकरी छोड़ने के लिए कहा है। इसके पीछे का कारण रणवीर सिंह की वजह से प्रोडक्शन हाउस को हुए आर्थिक नुकसान को बताया गया है। वहीं रणवीर के मुताबिक इस नुकसान की भरपाई करना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। पिछले शुक्रवार को प्रोडक्शन और रणवीर के बीच दो घंटे तक बातचीत होने की जानकारी सामने आई है। इस बातचीत में दोनों पक्षों के बीच कोई सुलह नहीं हुई। अब इस मामले में प्रोड्यूसर गिल्ट ऑफ इंडिया के शामिल होने की खबर है।

ये भी पढ़ें:जानिए क्या करते हैं अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ के चारों बच्चे
ये भी पढ़ें:इस उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए ये एक्टर, एक ली 39 साल की उम्र आखिरी सांस
Ranveer Singh Don 3

रणवीर नहीं थे स्क्रिप्ट से खुश

पोर्टल ने अपने सूत्र के हवाले से ये भी कहा है कि रणवीर डॉन 3 की स्क्रिप्ट को लेकर खुश नहीं थे। उन्होंने कई बार स्क्रिप्ट में बदलाव करने की बात कही थी। वहीं प्रोडक्शन का कहना है कि रणवीर की मंजूरी के बाद ही प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हुआ था। फिलहाल दोनों पक्षों में विवाद जारी है।

धुरंधर 2 का इंतजार

बता दें, रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर से तारीफें बटोर रहे हैं। पहले पार्ट में एक्टर की परफॉरमेंस को जबरदस्त प्यार मिला। अब दूसरे पार्ट का इंतजार हो रहा है। धुरंधर द रिवेंज में रणवीर के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की जर्नी को दिखाया जाएगा। फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।