
फरहान अख्तर को इस फिल्म के लिए नहीं मिल रहा था हीरो, 7 साल तक डिले होती रही मूवी
साल 2009 में जोया अख्तर की एक फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस की थी। फिल्म में नजर भी फरहान अख्तर ही आए थे। पर क्या आप जानते हैं कि फरहान अख्तर सात साल तक फिल्म के लिए दूसरा एक्टर तलाश रहे थे।
साल 2009 में आई फिल्म लक बाय चांस रिलीज से सात साल पहले ही लिख ली गई थी। फिल्म को फरहान अख्तर की बहन जोया ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को प्रोड्यूस किया था फरहान अख्तर ने। फरहान अख्तर सात साल तक फिल्म के लिए एक्टर तलाश रहे थे, लेकिन उन्हें सात साल तक फिल्म के लिए कोई हीरो नहीं मिला था। इसके बाद, फरहान अख्तर खुद फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आए।
फिल्म को बनाने में लगे 7 साल
मिड डे से खास बातचीत में फरहान अख्तर ने बताया, “जोया ने साल 2002 में लक बाय चांस लिख लिया था, और हम उसे प्रोड्यूस कर रहे थे। तो सात साल तक, रितेश सिधवानी और मैं जोया के साथ मिलकर उस फिल्म की कास्टिंग के लिए काम कर रहे थे। मुझे नहीं पता, उसके सितारे सही से काम नहीं कर रहे थे। जैसे ही उसे लगता है कि अब शुरू होने वाली है फिल्म कुछ न कुछ हो जाता था। एक वक्त पर वो इस फिल्म को छोड़ने वाली थी।”
फरहान ने आगे बताया कि उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद थी, और वो उसे बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कैसे भी समय नहीं आ रहा था। एक्टर्स उस वक्त अलग-अलग चीजें तलाश रहे थे। तो जब रॉक ऑन आई तो मैंने जोया को बोला कि वो फिल्म बनाते हैं।
बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी फिल्म
लक बाय चांस की बात करें तो ये फिल्म डायरेक्टर के तौर पर जोया अख्तर की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 18 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 16.83 करोड़ की कमाई की थी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




