जब फरहान अख्तर की वजह से सेट पर गिर गई थीं श्रीदेवी, बोले- लगा था करियर खत्म

जब फरहान अख्तर की वजह से सेट पर गिर गई थीं श्रीदेवी, बोले- लगा था करियर खत्म

संक्षेप:

फरहान अख्तर ने एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर करियर शुरू करने से पहले बतौर असिस्टेंट भी काम किया है। हालांकि इस दौरान एक ऐसा हादसा हुआ था जिससे वह काफी घबरा गए थे और आज तक उसे भूल नहीं पाए हैं।

Nov 11, 2025 09:06 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

फरहान अख्तर ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि वह राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। अब फरहान ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब उनसे कुछ ऐसा हो गया था जिससे उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकता था। यह हादसा श्रीदेवी से भी जुड़ा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या हुआ था फरहान के साथ

फरहान ने बताया कि यश चोपड़ा की फिल्म लम्हे के दौरान वह बतौर असिस्टेंट काम कर रहे थे सिनेमाटोग्राफर मनमोहन सिंह के साथ। उन्होंने आप की अदालत में कहा, ‘मैं मान जी का 7वां या 8वां असिस्टेंट था। एक डांस सीक्वेंस था जिसे सरोज जी ने कोरियोग्राफ किया था और श्रीदेवी रिहर्स कर रही थीं। मनमोहन सिंह ने नोटिस किया कि जो वुडन फ्लोर है उसमें कुछ दाग लगा है तो साफ करने को कहा। अब क्योंकि मैं वहां पास था तो मैंने वो साफ कर दिया।’

जब श्रीदेवी गिर गई थीं

फरहान ने कहा, ‘इसके बाद जब मैं साफ कर रहा था मान जी के साथ कॉर्डिनेट करते हुए तभी श्रीदेवी वहां आईं और वह गिर गईं। मैं आज भी उस मोमेंट को स्लो मोमेंट में याद करता हूं। जैसे ही वह गिर गईं पूरी यूनिट जम गई और सब चुप थे।’

फरहान ने आगे कहा, ‘मैं फ्लोर की सफाई करने लगा। मैं यही सोच रहा था बस हो गया, मेरा करियर खत्म हो गया। एक टीनेजर जो अभी कदम रख ही रहा है इंडस्ट्री में, उसके लिए ऐसा एक्सीडेंट कभी नहीं भूलने वाला होता है।’

श्रीदेवी ने सब संभाला

फरहान ने फिर श्रीदेवी की तारीफ कर कहा कि एक्ट्रेस ने काफी अच्छे से इसे संभाला। गुस्सा करने की बजाय उन्होंने स्माइल करते हुए कहा कोई बात नहीं, ऐसा होता रहता है। मैं श्रीदेवी का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।

बता दें कि फरहान अब वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर में नजर आने वाले हैं। फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।