
‘वो मेरा सम्मान नहीं करते…’, नसीरुद्दीन शाह को लेकर हुआ सवाल तो क्या बोले फरहान अख्तर?
फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म 120 बहादुर को लेकर चर्चा में हैं। इस दौरान उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के उस पुराने बयान के बारे में बात की है जब नसीरुद्दीन शाह ने उनकी परफॉर्मेंस को बिल्कुल नकली बताया था। फरहान अख्तर ने कहा कि उन्हें वो सुनकर बिल्कुल अच्छी नहीं लगा था।
बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म 120 बहादुर को लेकर चर्चा में हैं। फरहान अख्तर इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह की उस पुराने बयान के बारे में बात की जब नसीरुद्दीन शाह ने उनकी परफॉर्मेंस को नकली बताया था। फरहान अख्तर ने उस बयान के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें वो सुनकर खराब लगा था। साथ ही, उन्होंने बताया कि क्या नसीरुद्दीन शाह की आलोचना के बाद उन्होंने कभी एक्टिंग को लेकर उनके सुझाव को माना? उन्होंने कहा वो मेरा सम्मान नहीं करते तो मैं उन्हें कॉन्टेक्ट क्यों करूंगा।
क्या बोले थे नसीरुद्दीन शाह
साल 2013 में फिल्म भाग मिल्खा भाग रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फरहान अख्तर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इसी फिल्म के लिए फरहान की परफॉर्मेंस को नसीरुद्दीन शाह ने नकली बाताया था। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि फरहान अख्तर ने बहुत मेहनत की है, लेकिन बॉडी बनाना और बाल बढ़ाना असल में एक्टिंग पर मेहनत नहीं है।
फरहान बोले- उन्हें बुरा लगा था नसीरुद्दीन का बयान
अब फरहान ने इस Galatta Plus से इस बारे में बात की है। फरहान अख्तर ने कहा, “जब मैंने वो पढ़ा तो मुझे अच्छी नहीं लगा, लेकिन आपको इसे सहजता से लेना चाहिए। वो उनकी राय है, मैं बैठ सकता हूं और खुद को नीचे लाने पर फोकस कर सकता हूं या इस तथ्य के साथ रह सकता हूं कि एक व्यक्ति, जिसका मैं एक अभिनेता के रूप में सम्मान करता हूं और प्रशंसा करता हूं, ऐसा महसूस करता है और उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करता हूं जो मेरे काम की सराहना कर रहे हैं।”
फरहान ने बताया वो क्या करते
इसके बाद फरहान से पूछा गया कि उस आलोचना के बाद क्या उन्होंने कभी एक्टिंग को लेकर नसीरुद्दीन की सलाह ली। इसपर फरहान अख्तर ने कहा, “नहीं, और मैं बताता हूं क्यों। मैं 25 सालों से फिल्में कर रहा हूं। कुछ ऐसे एक्टर्स, डायरेक्टर्स और राइटर्स होंगे जिन्होंने मुझसे 10 साल बाद डेब्यू किया होगा। अगर उनके काम में कुछ होगा जो मुझे लगता है और बेहतर हो सकता है तो मैं उन्हें कॉल करूंगा और मिलने के लिए कहूंगा।”
फरहान बोले- उन्हें लगा नसीरुद्दीन उनका सम्मान नहीं करते
उन्होंने आगे कहा कि मैं उस व्यक्ति के साथ बैठकर संवेदनशील तरीके से बातचीत करता क्योंकि आप किसी के क्रिएटिव प्रोसेस में घुस रहे हैं और उसे अपने नजरिए से रचनात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन यह एक निश्चित स्चर के प्यार, सम्मान और सहानुभूति के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता नसीरुद्दीन शाह का बयान उस तरीके से आया है। वो एक सार्वजनिक रूप से दिया गया बयान था। फरहान ने कहा कि उन्हें महसूस हुआ जैसे कि वो शख्स (नसीरुद्दीन) उनका सम्मान नहीं करता है। उन्होंने कहा कि वो ऐसे शख्स से कॉन्टेक्ट क्यों करेंगे जो उनका सम्मान नहीं करता।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




