Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडFarhan Akhtar reacts on Naseeruddin shah comment over bhaag Milkha bhaag movie says he it was not in good taste
फरहान अख्तर बोले- नसीरुद्दीन शाह का प्रेस में मेरी बुराई करना गलत था; बचपन से जानते हैं, फोन करते

फरहान अख्तर बोले- नसीरुद्दीन शाह का प्रेस में मेरी बुराई करना गलत था; बचपन से जानते हैं, फोन करते

संक्षेप:

नसीरुद्दीन ने फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग रिलीज होने के बाद फरहान की एक्टिंग पर कमेंट किया था। साथ ही उनके लुक की तीखी आलोचना की थी। अब फरहान ने इसका जवाब दिया है।

Nov 10, 2025 01:27 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा साल 2013 में रिलीज हुई थी। मूवी मिल्खा सिंह सहित काफी लोगों को पसंद आई और सुपरहिट थी। नसीरुद्दीन शाह ने उस समय फरहान की एक्टिंग की काफी कड़वी आलोचना की थी। अब फरहान इस पर बोले हैं। फरहान का कहना है कि नसीर उन्हें बचपन से जानते हैं और अगर फीडबैक देना था तो पर्सनली दे सकते थे। मीडिया में ऐसे बयान देना ठीक नहीं लगता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फरहान को नहीं पसंद आया ढंग

फरहान अख्तर आपकी अदालत में थे। भाग मिल्खा भाग में नसीर की आलोचना पर बोले, 'मैं उन्हें कई साल से जानता हूं। हमने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में काम किया है। वह मुझे तबसे जानते हैं जब मैं बच्चा था। वह अच्छे परफॉर्मर और अच्छे एक्टर हैं लेकिन बस एक चीज जो मुझे पसंद नहीं आई कि अगर आप चाहते थे कि मैं अपने काम में सुधार करूं तो इसे बताने का तरीका होता है।'

फरहान बोले, प्रेस में बोलना ठीक नहीं

फरहान को लगा कि उनकी आलोचना ठीक नहीं लगी। फरहान बोले, 'मैं होता तो उस इंसान को फोन करके घर बुलाता कि मैंने आपकी फिल्म देखी और यहां कमी लगी। अगर तुम एक्टिंग को लेकर पैशनेट हो तो इन चीजों पर काम करना चाहिए। यह बात करने का तरीका होता है लेकिन प्रेस में जाकर ये सब बोलना, मुझे ठीक नहीं लगता। इसके अलावा उन्हें पसंद नहीं आई, यह उनकी राय है, मैं इसे बदल नहीं सकता, उनको पूरा हक है।'

ये भी पढ़ें:जावेद अख्तर के सामने आज भी हिंदुस्तानी बोलने में कतराते हैं फरहान, बोले- वो एक..

क्या बोले थे नसीर

नसीरुद्दीन शाह ने 2013 में आईएएनएस से बातचीत में कहा था कि उन्हें भाग मिल्खा भाग पूरी तरह से फेक फिल्म लगी। वह बोले थे, 'बेशक फरहान ने बहुत मदद की है लेकिन बाल बड़े कर लेना और मसल्स बनाना एक्टिंग पर मेहनत नहीं है। कम से कम उन्हें मिल्खा सिंह जैसा दिखने की कोशिश करनी चाहिए थी। मिल्खा उनसे बहुत खुश हैं और उन्हें लगता है कि यह उनकी जिंदगी थी, उन्हें लगता है कि वह फरहान के जैसे दिखते थे? क्या उनके पास अपनी 1960 के ओलिंपिक्स की तस्वीर नहीं है?'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।