अमिताभ बच्चन संग सेट पर 'नौसिखिया' व्यवहार किए जाने पर फरहान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा इरादा...

अमिताभ बच्चन संग सेट पर 'नौसिखिया' व्यवहार किए जाने पर फरहान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा इरादा...

संक्षेप:

फरहान अख्तर ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म लक्ष्य में काम किया था। इस फिल्म को फरहान ने डायरेक्ट किया था और वहीं अमिताभ बच्चन ने इसमें बतौर एक्टर काम किया था।

Nov 12, 2025 02:26 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड के दौरान बताया था कि फरहान अख्तर के साथ फिल्म लक्ष्य में काम करने का उनका एक्सपीरियंस काफी अलग था। उन्होंने यह भी कहा था कि फरहान ने उन्हें नौसिखया महसूस किया था। अब फरहान ने इस पर अपना जवाब दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फरहान ने आप की अदालत में कहा कि उनका इरादा यह नहीं था कि वह अमिताभ बच्चन को सिखाएं कि एक्टिंग कैसे करनी है। हालांकि उन्होंने माना कि उन्होंने अनजाने में हो सकता है बिग बी को हर्ट किया हो। लेकिन इसके लिए उन्होंने बिग बी से माफी भी मांगी है।

क्या बोले फराह खान

फरहान ने कहा, ‘तो वो अमिताभ बच्चन का पहला दिन था सेट पर वह थोड़ा टाइम ले रहे थे। यह बहुत संभव है कि मेरा यह उत्साह उन्हें पसंद न आया हो कि एक यंग डायरेक्टर उनसे कह रहा है कि अगर कोई समस्या है तो बात करते हैं। इससे हो सकता है उन्हें हर्ट हुआ हो। मुझे बाद में महसूस हुआ कि इससे उन्हें बुरा लगा हो और मैंने उनसे माफी भी मांगी इसके लिए।’

फरहान ने आगे यह भी कहा कि मेरा इरादा यह नहीं था बल्कि बस यह था कि हम जो भी कर रहे हैं अगर हम उसकी स्पीड बढ़ा सकें।"

क्या कहा था बिग बी ने

बिग बी ने कहा था कि सेट पर वह अपने डायलॉग नहीं बोल पा रहे थे और उन्हें कई रीटेक लेने पड़ रहे थे जिससे उनको काफी शर्म आ रही थी। इसके बाद उसी रात फरहान उनके कमरे में आए और उनसे पूछा कि क्या उन्हें कोई मुश्किल हो रही है। अमिताभ ने फिर जया बच्चन को इस बारे में बताया और कहा कि वह एक्ट नहीं कर पा रहे हैं जिस पर उन्होंने बिग बी को कहा था कि वह खुश नहीं हैं तो फिल्म छोड़ दें। हालांकि जब उन्होंने शूटिंग शुरू की तो फिर वह कम्फर्टेबल होने लगे थे।

फरहान की फिल्म 120 बहादुर

फरहान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब 120 बहादुर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है। वहीं फिल्म में फरहान के साथ राशी खन्ना लीड रोल में हैं। फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।