Lagaan: फरहान अख्तर और जोया ने लिखे थे 'लगान' के इस गाने के कुछ बोल, यूट्यूब पर हैं 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान की लगान को 25 साल पूरे होने वाले हैं। आज हम आपको इस फिल्म के एक ऐसे गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसके लिरिक्स लिखने में जावेद अख्चतर की मदद उनके बच्चों फरहान अख्तर और जोया ने की थी। उन्होंने इस गाने के कुछ बोल लिखे थे। 

Lagaan: फरहान अख्तर और जोया ने लिखे थे 'लगान' के इस गाने के कुछ बोल, यूट्यूब पर हैं 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज

साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान को इंडियन सिनेमा की मास्टरपीस फिल्मों में से एक माना जाता है। ये वो फिल्म थी जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी हुई थी। फिल्म को 15 जून को रिलीज हुए 25 साल हो जाएंगे। लगान हिंदी सिनेमा की एक ऐसी फिल्म थी जिसकी 25 साल बाद भी लोग तारीफ करते हैं। ये फिल्म जितनी बड़ी हिट थी, उतना ही हिट फिल्म का म्यूिजक भी हुआ था। इस फिल्म का एक-एक गाना ऐसा था जिसे आज 25 साल बाद भी लोग सुनते हैं और पसंद करते हैं।

इंग्लिश-हिंदी का मिक्स है लगान का ये गाना

लगान के एक ऐसे गाने के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिसके कुछ लिरिक्स जावेद अख्तर के बच्चों फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने लिखे थे। ये गाना था- ओ रे छोरी। ये बॉलीवुड का ऐसा गाना था जिसमें हिंदी और इंग्लिश का मिक्स देखने को मिला था।

फरहान और जोया ने लिखे थे गाने के इंग्लिश बोल

ओ रे छोरी के इंग्लिश बोल जावेद अख्तर ने नहीं बल्कि उनके बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने लिखे थे। आमिर खान ने इस बात का खुलासा किया। हाल ही में स्पॉटिफाई इंडिया ने लगान और उसके म्यूजिक को तैयार करने वाले दिग्गजों के साथ एक वीडियो रिलीज किया। जावेद अख्तर, एआर रहमान, आशुतोष गोवारिकर और आमिरा खान ने फिल्म के गानों पर विस्तार में बात की।

जावेद बोले- पढ़े-लिखे बच्चों का फायदा तो होता है

इसी दौरान आमिर ने कहा कि पता नहीं आप लोग जानते हैं कि नहीं, लेकिन ओ रे छोरी गाने के इंग्लिश बोल फरहान और जोया ने लिखा था। इसपर जावेद अख्तर ने कहा- देखिए, पढ़े-लिखे बच्चे हों, तो फायदा होता है। उन्होंने कहा- मैं पागल नहीं हूं जो उन्हें कॉन्वेंट स्कूल में भेजा था।

यूट्यूब पर गाने के हैं कितने व्यूज?

ओ रे छोरी गाने के बारे में बात करें तो इस गाने को गौरी और एलिजाबेथ के प्वाइंट ऑफ व्यू से भुवन (आमिर खान) के लिए गाया गया है। ये गाना एक लव ट्रायंगल को काफी अच्छे से दिखाता है। स्पॉटिफाई के वीडियो में बात करते हुए एआर रहमान ने बताया था कि जब आमिर खान ने पहली बार ये गाना सुना था तो उन्हें पसंद नहीं आया था। दरअसल, पहले ये गाना काफी स्लो था। आमिर को वो स्लो वर्जन पसंद नहीं आया था। उन्होंने एआर रहमान से इसमें बदलाव करने को कहा। इसके बाद गाने के पेस को बढ़ाया गया। आज यूट्यूब पर इस गाने के व्यूज 27 मिलियन (27,822,172) से ज्यादा हैं। ये गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इस गाने के हिंदी बोल को उदित नारायण और अलका यागनिक ने गाया है। वहीं, गाने में जो इंग्लिश बोल हैं, वो वसुंधरा दास ने गाए हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।