
नितिन गडकरी के घर पहुंच नर्वस हुईं फराह खान, कुक दिलीप ने मंत्री से अपने गांव के लिए की खास डिमांड
फराह खान अपने नए व्लॉग के लिए भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दिल्ली स्थित घर पहुंचीं। फराह के कुक दिलीप ने नितिन गडकरी से अपने गांव के लिए की खास डिमांड।
फराह खान का व्लॉग फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। फराह खान अपने नए व्लॉग के लिए भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पहुंचीं। फराह खान नितिन गडकरी के दिल्ली वाले घर अपने कुक दिलीप के साथ पहुंची। फराह खान ने कहा कि वो काफी नर्वस हैं। साथ ही, कुक दिलीप ने नितिन गडकरी से अपने गांव के लिए खास डिमांड की।
नितिन गडकरी से दिलीप की मांग
फराह खान ने जैसे ही दिलीप को बताया कि वो नितिन गडकरी के घर जा रही हैं। कुक दिलीप ने उनसे कहा कि वो नितिन गडकरी से कहेंगे कि उनके गांव में रोड बना दें। दिलीप पूरे वीडियो में बीच-बीच में नितिन गडकरी से गांव में रोड बनाने की मांग करते रहे।
फराह ने भी किया दिलीप का सपोर्ट
फराह खान जैसे ही नितिन गडकरी से मिलती हैं वो कहती हैं कि दिलीप की एक रिक्वस्ट है, उसे सुन लीजिएगा। परेशान मत होना आप उससे। इसके बाद दिलीप कहते हैं कि सर मेरे गांव में भी एक रोड बना दीजिए। इसके बाद फराह खान भी नितिन गडकरी से कहती हैं कि सर इसके गांव में एक छोटा सा रोड बना दीजिएगा।
दिलीप के बारे में क्या बोले नितिन गडकरी
थोड़ी बातचीत के बाद नितिन गडकरी दिलीप से पूछते हैं कि वो कौन से गांव से आते हैं। दिलीप उनसे कहते हैं बिहार से। इसके बाद नितिन गडकरी उससे पूछते हैं कि बिहार से कहां से? दिलीप बताते हैं मधुबनी। इसके बाद नितिन गडकरी कहते हैं उन्होंने दिलीप के गांव में बहुत रोड बनाए हैं। फिर नितिन कहते हैं कि उन्होंने पूरे बिहार में ही बहुत सड़कें बनाई हैं।
नितिन गडकरी बोले- मैं सिर्फ नेशनल हाईवे बनाता हूं
व्लॉग के अंत में भी दिलीप नितिन गडकरी से कहते हैं कि उनके गांव में ए छोटा रोड बनावा दें। इसपर नितिन गडकरी कहते हैं कि वो केवल नेशनल हाईवे बनाते हैं। इसके बाद फराह खान कहती हैं कि इसके घर के ऊपर से ही नेशनल हाईवे बना दीजिए। इसपर नितिन कहते हैं कि उसके लिए दिलीप का घर तोड़ना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




