Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडFarah Khan Slept In A Night Club On Sania Mirza Birthday Reveals People Thought I Was Drunk
जब सानिया मिर्जा के बर्थडे पर नाइट क्लब में सो गई थीं फराह खान, बोलीं- लोगों को लगा मैं नशे में...

जब सानिया मिर्जा के बर्थडे पर नाइट क्लब में सो गई थीं फराह खान, बोलीं- लोगों को लगा मैं नशे में...

संक्षेप:

फराह खान काफी मस्ती वाली शख्स हैं। वह अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती रहती हैं। अब फराह ने बताया कि कैसे एक बार सानिया मिर्जा के बर्थडे पर वह नाइट क्लब में ही सो गई थीं।

Wed, 29 Oct 2025 07:42 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सानिया मिर्जा और फराह खान काफी समय से अच्छे दोस्त हैं। सानिया अपना पॉडकास्ट लेकर आ रही हैं, जिसमें पहली गेस्ट भी फराह ही हैं। सामने आए टीजर में फराह ने सानिया मिर्जा के बर्थडे पर दुबई के एक क्लब में सोने वाला किस्सा सुनाया। दरअसल, सानिया मिर्जा ने फराह खान की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें वह घर में कंबल ओढ़कर सोती हुई दिखाई दीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है नाइट क्लब का किस्सा

सानिया ने फराह से इस फोटो की स्टोरी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, 'क्या तुम मुझे वो कहानी सुना सकती हो, जब तुम मेरे बर्थडे पर नाइटक्लब आई थी और इसी पोजिशन में सोई थी।' इस पर फराह ने बताया कि जब वह भी दुबई जाती हैं तो सानिया को लगता है कि वह अब भी 25 साल की ही हैं। इसी वजह से रात 12 बजे नाइट क्लब ले जाती हैं। इस पर सानिया बीच में बोलती हैं कि यह उनके बर्थडे पर पहली बार था।

लोगों को लगा मैं नशे में हूं

इस पर फराह ने कहा, ‘सानिया को लगता है कि मैं 25 साल की हूं और ये मैं जब भी वहां जाती हूं, ये मुझे नाइट क्लब ले जाती है। नाइट क्लब में 12 बजे के बाद फुल ब्लास्ट में म्यूजिक चल रहा था और मैं सो गई। क्लब के लोगों को लगा कि मैं नशे में हूं, जबकि मैं पीती भी नहीं हूं।’

यह स्टोरी सुनते ही सानिया ने कहा कि फराह नाइट क्लब में गहरी नींद में सो गई थीं। फराह ने भी जवाब दिया कि वहां न तो कोई कंबल था और आराम भी नहीं था। इस किस्से पर फराह और सानिया काफी खुश और हंसते हुए नजर आए। बता दें कि सानिया और फराह काफी अच्छे दोस्त हैं और पार्टीज, घर में किसी फंक्शन से लेकर तमाम प्रोग्राम में मिलते रहते हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।